मौके पर छोड़े गए पत्र में सिरफिरे ने लिखा है, यदि उसकी मांगों को दो दिन के अंदर पूरा नहीं किया गया तो वो इससे बड़ी तबाही मचा देगा। दो इंच रेल ट्रैक कटने से रेल संचालन प्रभावित हो गया। गुरुवार की सुबह किसी व्यक्ति ने कटे ट्रैक और वहां पड़े पत्र को देखा और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर रतनपुरा को दी।