अक्सर हम सफर के लिए ट्रेन से यात्रा करते है। कभी कभी वेटिंग लिस्ट, टिकट कैंसल, तत्काल टिकट आदि की जरूरत पड़ती है। अब तक हम पुराने नियम फौलो कर रहे थे लेकिन 01 जुलाई से रेलवे के कई नियम बदल रहे हैं। इसलिए अगर आप भी रेलवे में सफर करते हैं तो जरा इस खबर को गौर से पढ़ लीजिए। आगे की स्लाइड्स में जानिए क्या है वो अहम बदलाव…
विज्ञापन
2 of 8
ट्रेन पैसेंजर्स
अब ट्रेन में बेफिक्र होकर सोइए। आपका स्टेशन आने पर रेलवे खुद फोन करके जगा देगा। इसके लिए यात्री को 139 पर फोन कर वेकअप कॉल-डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा अपने पीएनआर पर एक्टिवेट करानी होगी। इसके तहत ट्रेन में रात के समय सफर करने वाले यात्रियों को डेस्टिनेशन स्टेशन आने से पहले रेलवे उसके नंबर पर काल करके जगाएगा।
विज्ञापन
3 of 8
Demo Pic
- फोटो : google
एक जुलाई से रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए दस नियमों लागू करने का जा रहा है। अब वेटिंग लिस्ट का झंझट खत्म हो जाएगा। ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट की सुविधा दी जाएगी। रात 10 बजे के बाद टीटीई टिकट की जांच नहीं करेंगे।
4 of 8
edg
एक जुलाई से तत्काल टिकट में बदलाव होना जा रहा है। सुबह 10 से 11 बजे तक एसी कोच के लिए टिकट बुकिंग होगी जबकि 11 से 12 बजे तक स्लीपर कोच की बुकिंग होगी। अब तत्काल टिकट कैंसिल करने पर 50 फीसदी राशि वापस की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 8
rajdhani express
- फोटो : सोशल मीडिया
एक जुलाई से राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में पेपरलेस टिकटिंग की सुविधा शुरू हो रही है। इस सुविधा के बाद शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में पेपर वाला टिकट नहीं मिलेगा। मोबाइल पर ही टिकट भेजा जाएगा।
विज्ञापन
6 of 8
राजधानी एक्सप्रेस
- फोटो : Social Media
जल्द ही रेलवे अगल-अगल भाषाओं में टिकटिंग की सुविधा शुरू करने जा रहा है। अभी तक रेलवे में हिंदी और अंग्रेजी में टिकट मिलता है।
विज्ञापन
7 of 8
भारत और न्यूजीलैंड मैच की टिकट के लिए लाइन में लगे लोग
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे में टिकट के लिए हमेशा से मारामारी होती रहती है। ऐसे में एक जुलाई से शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। एक जुलाई से रेलवे प्रीमियम ट्रेनों को पूरी तरह से बंद करने जा रहा है
सुविधा ट्रेनों में टिकट वापसी पर 50 फीसदी किराए की वापसी होगी। इसके अलावा एसी-2 पर 100 रुपये, एसी-3 पर 90 रुपये, स्लीपर पर 60 रुपये प्रति यात्री कटेंगे।