फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंची भूटान की राजमाता, देखें तस्वीरें

Fri, 06 Jan 2017 08:49 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला
भूटान की राजमाता असी दोरजी वांगचुक ने अपने 14 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ शुक्रवार को सारनाथ में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने धमेख स्तूप, धर्म राजिका स्तूप, चौखंडी स्तूप और महाबोधि मंदिर में खाता भेंट किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
भूटान की राजमाता - फोटो : अमर उजाला
साथ ही उन्होंने विश्व शांति के लिए पूजा-अर्चना की। राजमाता अशिरोजि वांगमे वांगचुक साथ इनकी पुत्री एवं नाती भी थे। राजमाता तासी दोरजी शाम को गंगा दर्शन, पूजन और गंगा आरती भी करेंगी।
विज्ञापन

3 of 8
Queen Mother of Bhutan - फोटो : अमर उजाला
सात जनवरी को राजमाता अशिरोजि वांगमे वांगचुक स्पाइस जेट के विमान से हैदराबाद रवाना हो जाएंगी। इससे पहले भूटान देश की राजमाता अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को वैशाली पहुंची थी।

4 of 8
Queen Mother of Bhutan - फोटो : अमर उजाला
वहां उन्होंने ऐतिहासिक स्थलों के साथ साथ महात्मा बुद्ध से जुड़ी स्थलों का अवलोकन किया था। बता दें कि असी दोरजी वांगचुक भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की पहली पत्नी हैं। महाराज ने चार शादियां की हैं।
विज्ञापन

5 of 8
Queen Mother of Bhutan - फोटो : अमर उजाला
राजमाता अशिरोजि वांगमे वांगचुक  ने दार्जिलिंग के कलिंमपोंग के सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल से पढ़ाई की है। इनका एक बेटा राजकुमार दाशो गिग्येल उग्येन वांगचुक और एक बेटी सोनम देचान वांगचुक हैं।
विज्ञापन

6 of 8
bhutan prince - फोटो : अमर उजाला
महारानी ने अपने तारायण फाउंडेशन की मदद से भूटान के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कई कार्यक्रम शुरु किए हैं। यह फाउंडेशन ग्रामीण इलाकों में वित्तीय संकट में घिरे लोगों की मदद करता है। 
विज्ञापन

7 of 8
भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला
 मंदिर में महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के सहायक सचिव भिक्षु मेधांकर ने पूजा पाठ कराया। इसके बाद राजमाता परिवार के साथ बोधि वृक्ष के दर्शन-पूजन करने पहुंचीं। 
विज्ञापन

8 of 8
भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला
उनके पोते जिगमी जिगतेन वांग्चुक और जिगमे वांग्चुक भी पूजा में शामिल हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें