फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में पूर्वाचार्य संगीत समारोह का शुभारंभ, पहले दिन गिरिजा देवी को समर्पित रहा कार्यक्रम

Mon, 05 Feb 2018 10:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
चार दिवसीय पूर्वाचार्य संगीत समारोह का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के संगीत एवं मंच कला संकाय में पूर्व आचार्यों की याद में चार दिवसीय पूर्वाचार्य संगीत समारोह का सोमवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन पद्मविभूषण गिरिजा देवी की स्मृति में स्थानीय कलाकारों के अलावा बाहर से आए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से सुर, लय, ताल की त्रिवेणी बहाई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
bhu music festival - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान होली से लेकर राधाकृष्ण के प्रेम पर आधारित गीत और शहनाई वादन की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने ताली बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। आठ फरवरी तक चलने वाले समारोह में हर दिन आचार्यों की याद में गायन, वादन, नृत्य की प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी।   पंडित ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में संकाय प्रमुख प्रो. बिरेंद्रनाथ मिश्र और संयोजक डॉ. ज्ञानेश चंद्र पांडेय के निर्देशन में दोपहर एक बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चले कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। 
विज्ञापन

3 of 7
bhu music festival - फोटो : अमर उजाला
कलाकारों का उत्साह बढ़ाने के लिए पूरा सभागार दर्शकों से खचाखच भरा रहा। संकाय प्रमुख की ओर से उद्घाटन के बाद डॉ. ज्ञानेश पांडेय ने प्रार्थना ‘श्री रामचंद्र कृपालु भजमन’ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद जवाहर लाल ने अपनी टीम के साथ राग शुद्ध सारंग की प्रस्तुति की और अंत में धुन मिश्र काफी में ‘होली खेलत नंदलाल बिरज में’ की प्रस्तुति कर माहौल को होलियाना अंदाज में ला दिया।

4 of 7
bhu music festival - फोटो : अमर उजाला
तबले पर राजन कुमार, दुक्कड़ पर मंगल प्रसाद, शहनाई सहयोगी जाकिर हुसैन, मोहन लाल, रमेश प्रसाद रहे। इसके बाद श्रुतिशील उद्धव ने एकल तबला वादन में तीन ताल में बनारस घराने की पारंपरिक बंदिशें, उठान, चलन, बांट, रौ, फ र्द गत और टुकड़ा बजाकर सभी का दिल जीत लिया। हारमोनियम पर मंजय ने उनका साथ दिया। उधर राकेश कुमार की बांसुरी ने सभी को प्रभावित किया। संचालन अनुराधा रतूड़ी ने किया। 
विज्ञापन

5 of 7
music - फोटो : अमर उजाला
समारोह की तीसरी प्रस्तुति के रूप में पुणे से आई कलाकार अंजली मालकर ने राग मधुवंती में ‘कल नाहीं आए बलमा की’ प्रस्तुति कर पति-पत्नी के प्रेम की झलक दिखाई। इसके बाद ‘मन भावन मोरे पिया, बिरह सताए कछु न सुहाए’ की प्रस्तुति और फिर खड़ा चौताल में तराना, इसके बाद भजन की प्रस्तुति की। तबले पर पुंडलिक कृष्ण भागवत, हारमोनियम पंकज शर्मा, तानपुरे शालिनी शेखर, सोम्या मिश्रा ने साथ दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
bhu music festival - फोटो : अमर उजाला
मधुमिता भट्टाचार्या ने राग रागेश्री में ‘आओ अत मत वारो सांवरो’, छोटा ख्याल ‘राम संग रागिनी मिल मंगल सब गाये’, ‘ऐसी होरी खेली न कन्हाई’ की प्रस्तुति की। हारमोनियम पर इंद्रदेव चौधरी और तबले पर पंकज राय ने साथ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bhu music festival - फोटो : अमर उजाला
नृत्य विभाग की अध्यक्ष डॉ. विधि नागर ने भाव नृत्य की प्रस्तुति कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। जयदेव कवि द्वारा रचित ‘अष्ट पदि क्षिति कमला कुं च’ की प्रस्तुति से नृत्य की शुरूआत की। इसके बाद रागांगी, रचना, तराना और फिर इसके बाद संकीर्तनम ‘गोविंद बोलो’ की प्रस्तुति के साथ पहले दिन के कार्यक्रम का समापन हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें