फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमला: हर आंख नम, सबको चाहिए पाक से बदला, तस्वीरें बयां कर रहीं लोगों का गुस्सा

Mon, 18 Feb 2019 10:18 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : self
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरूवार को सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती आतंकी हमला हुआ। हमले में 40 जवान शहीद हुए और कई गंभीर रूप से घायल हैं। इस आतंकी हमलेने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद से पूरे देश में रोष व्याप्त है। जगह-जगह पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके जा रहे हैं। कहीं कोई जैश-ए-मोहम्मद को फांसी पर लटका रहा है तो कहीं कोई पाक के पुतले को कदमों तले कुचल रहा है। गुस्सा इतना कि हर जुबान पर पाकिस्तान को सबक सिखाने और बदला लेने की बातें है। देखें तस्वीरें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : amar ujala
वाराणसी में कचहरी में अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया और सर्वसहमति से दिन भर न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव भी पेश किया। इसके साथ ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया। गोलघर पर भी पुतला दहन किया गया है। डीजीपी के निर्देश के बाद भी सभी थानों पर पुलिस बल और सिपाहियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

3 of 13
- फोटो : amar ujala
पुलमावा में हमले में मारे गये भारतीय जवानों के शहीद होने से मर्माहत वाराणसी के लोगों ने मिर्जामुराद में पाकिस्तान का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध जताया। आक्रोशित काशी के लोगों ने गोदौलिया चौराहे पर पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश प्रकट किया। 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए। 

4 of 13
- फोटो : amar ujala
आतंकी हमले के विरोध में जिले भर में प्रदर्शन के साथ ही पाकिस्तान का झंडा फूंका गया। लोगों ने भारत सरकार से पाकिस्तान व आतंकवाद पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ऑफिस के साथ ही सभी एएसपी-सीओ कार्यालय, थानों, चौकियों और पिकेट पर 10:30 बजे पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : amar ujala
वहीं, चंदौली के एक लाल के शहीद होने से इस जिले में बेहद गुस्सा है। शहीद अवधेश यादव के घर मुगलसराय एसडीएम व सीओ सदर उनके पिता से मिले और सांत्वना दिए। इसके बाद अवधेश के घर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसपी संतोष कुमार सिंह शोकाकुल परिवार का दुख बांटने पहुंचे। एसपी चंदौली ने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मृतक की पत्नी को 20 लाख और माता-पिता को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है। वहीं, गांव के मुख्य संपर्क मार्ग को शहीद अवधेश यादव के नाम पर रखा जाएगा और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : amar ujala
वहीं, शहीद अवधेश यादव को पड़ाव व्यापार मंडल ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर श्रद्धांजलि दी और शोकसभा भी की। इसीक्रम में बहादुरपुर गांव स्थित नवलक्षमी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शहीद अवधेश को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पुलवामा के शहीदों के लिए अमर रहें के नारे लगाए। 
विज्ञापन

7 of 13
- फोटो : amar ujala
चंदौली के कलेक्ट्रेट चौराहे पर भी स्वयं सेवी संगठन के लोगों ने प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान का झंडा जलाया। इस आतंकी हमले से आक्रोशित युवकों ने चंदौली चौराहे के आसपास, पड़ाव, मुगलसराय पड़ाव, रामनगर पड़ाव, रुपाली मार्ग पड़ाव, वाराणसी मार्ग के तरफ की दुकानों को बंद कराकर सड़क पर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पहुंची मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।

8 of 13
- फोटो : amar ujala
आज़मगढ़ में कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन के बाद विभिन्न संगठनों ने पाकिस्तान का झंडा जलाया और नारेबाजी की। विभिन्न विद्यालयों में और सार्वजनिक स्थानों, पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई। आजमगढ़ में पाकिस्तान के पुतले को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सरे चौराहे फांसी दे दी और जैश-ए-मोहम्मद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। 

9 of 13
- फोटो : amar ujala
सोनभद्र में जवानों के शहीद होने पर मां वैष्णो मॉर्डन पब्लिक के बच्चों ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रख कर शोक संवेदना व्यक्त किया। वहीं, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सभी तहसील मुख्यालयों पर पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इसीक्रम में राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहा पर आतंकवाद का पुतला फूंक कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

10 of 13
- फोटो : amar ujala
वहीं, जवानों के शहीद होने से नाराज मुसलमान समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को ताजियादारी एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन खां के अगवाई में राबर्ट्सगंज के जामा मस्जिद के पास जुमे की नमाज के बाद मेन चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका। यहां पर मुसलमान समुदाय के लोगों ने आतंकवादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि आए दिन आतंकवादी हमले से देश की सीमा पर तैनात जवान शहीद हो रहे हैं। यह पाकिस्तान की कायराना हरकत है।

11 of 13
- फोटो : amar ujala
वहीं, जौनपुर में पुलवामा के शहीदों को गुरुवार शाम को गोमती आरती के वक्त श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, सुजानगंज में युवाओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। कई स्थानों पर लोगों ने जुलूस भी निकाला। बता दें कि आतंकी हमले में शहीद जवानों के अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नीलकंठ तिवारी और जय प्रताप सिंह जाएंगे।

12 of 13
- फोटो : amar ujala
वहीं मऊ जिले में फिदायीन हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को गुरुवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर के सहादतपुरा में दुकानदारों और महिलाओं ने कैंडिल जलाकर शहीदों की शहादत में अमर रहे और वंदे मातरम के नारे भी लगाए। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। भाजपा नेता मीना अग्रवाल ने पीएम मोदी से मांग किया कि आतंकियों को उनकी ही भाषा में करारा जवाब दिया जाए। 
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : amar ujala
मधुबन तहसील क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बसपा नेता तथा व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनन्द कुमार वर्मा सोनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के कैंप पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुये सीआरपीएफ के जवान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें