फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC/ST एक्टः बनारस में विरोध प्रदर्शन के दौरान दरोगा की रिवाल्वर छीनने का प्रयास, 10 गिरफ्तार 

Tue, 03 Apr 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
protest - फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सोमवार को पूरे वाराणसी जिले में प्रदर्शन हुआ और जुलूस निकाल कर नारेबाजी की गई। इस दौरान शहर के आंबेडकर चौराहा पर सड़क जाम कर कचहरी चौकी प्रभारी से उलझते और रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया। ऐसा करने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा कर लाठियों से पीटा। साथ ही, बसपा जिलाध्यक्ष सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर कैंट थाना ले जाया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 8
protest - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शाम को बसपा, कांग्रेस, सपा सहित अन्य दलों के नेताओं की मौजूदगी में गिरफ्तार सभी दस को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। कैंट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में बसपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, मीना देवी, रमेश भारती, अरविंद कुमार, अनूप श्रमिक, नागेंद्र भारती, सूबेदार प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, बालकृष्ण का दीनदयाल अस्पताल में पुलिस ने मेडिकल कराया। 

 
विज्ञापन

3 of 8
protest - फोटो : अमर उजाला
एक ओर नगर निगम पर सभी विपक्षी पार्टियों ने महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। वहीं दूसरी ओर अंबेडकर पार्क में बसपा सहित आरक्षित वर्ग के कई संगठनों का धरना चल रहा था। इसी बीच निगम पर मौजूद सभी विपक्षी नेताओं को सूचना मिली कि पुलिस ने लाठीचार्ज कर बसपा के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। 

 

4 of 8
protest - फोटो : अमर उजाला
सभी नेता पहले अंबेडकर पार्क पहुंचे। वहां धरना देने वालों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्हें वहीं धरना देने की हिदायत के बाद सभी नेता कैंट थाने पहुंच गए। अधिकारियों से कई चरणों में हुई वार्ता के दौरान जमकर नारेबाजी हुई। शासन प्रशासन और पुलिस को कोसा गया। 

 
विज्ञापन

5 of 8
protest - फोटो : अमर उजाला
देशव्यापी प्रदर्शन का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी दिखा। ट्रेनों की घंटों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर कई बार हंगामा और नोकझोंक की स्थिति देखी गई। कैंट स्टेशन से गुजरने वाली अप फरक्का एक्सप्रेस और पंजाब मेल नहीं आई। इसके चलते दोनों को निरस्त करना पड़ा। 

 
विज्ञापन

6 of 8
protest - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस बिहार के बिहटा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह 6:59 बजे से देर शाम तक खड़ी रही। इसके अलावा प्रदर्शन के दौरान सद्भावना एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे, डाउन कोटा-पटना आठ घंटे, डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे और सारनाथ एक्सप्रेस चार घंटे विलंबित रही। 
 
विज्ञापन

7 of 8
protest - फोटो : अमर उजाला
विरोध प्रदर्शन के चलते कचहरी स्थित आंबेडकर चौराहा, काशी विद्यापीठ, बीएचयू गेट सहित अन्य स्थानों पर सोमवार को धरना प्रदर्शन के कारण शहर की ध्वस्त यातायात व्यवस्था और चरमरा गई। हालत यह रही कि आंबेडकर चौराहा पर प्रदर्शन के कारण वाहनों की लंबी कतार नदेसर से वरुणा पुल होते हुए मंडलायुक्त आवास तक लग गई थी। 

 
विज्ञापन

8 of 8
protest - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह बीएचयू गेट पर प्रदर्शन के कारण मालवीय चौराहा पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। वहीं, कमच्छा, शिवाला, सोनारपुरा, गोदौलिया से मैदागिन, नई सड़क, लहुराबीर, इंग्लिशिया लाइन, लहरतारा कैंसर अस्पताल से अंधरापुल, पांडेयपुर चौराहा सहित शहर के अन्य इलाकों में रोजाना की ही भांति जाम से आमजन को जूझना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें