फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर लगाया वाराणसी की उपेक्षा का आरोप, कही बड़ी बात

Mon, 30 Nov 2020 10:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
मंच की ओर जाते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मिर्जामुराद के खजूरी में राजातालाब हंडिया हाइवे का उद्घाटन में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर पूर्वांचल विशेषकर काशी के विकास को लेकर उपेक्षा का आरोप लगाया। पीएम ने कहा कि बनारस में लगातार काम होने से सुंदरीकरण और कनेक्टिविटी का लाभ अब दिखाई दे रहा है। जितना विकास कार्य अभी हो रहा है उतना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ। बनारस का सेवक होने के नाते मेरी यही सोच है कि यहां के लोग की दिक्कते कम हों।

परियोजनाओं को गिनाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां हजारों करोड़ों की कई सारी परियोजनाओं पर काम हो रहा है जिसका लाभ वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल लोगों को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीएम योगी ने आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए तेज काम किया है। इसी वजह से आज यूपी की पहचान एक्सप्रेस प्रदेश के रूप में पूरे देश में है। एयर कनेक्टिविटी में भी यूपी में बेहद सुधार हुआ है। आज एक दर्जन एयरपोर्ट यूपी में तैयार हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
मंच पर मौजूद पीएम मोदी और सीएम योगी । - फोटो : अमर उजाला
विपक्ष पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तों को जो परेशानी होती थी, वो अब नहीं होगी। कुंभ मेले के दौरान भी इस मार्ग का लाभ मिलेगा। पीएम ने कहा कि देशी-विदेशी पर्यटकों को बेहतर मार्ग आकर्षित करते हैं। ये नवनिर्मित मार्ग पर्यटन और रोजगार के नए विकल्प उपलब्ध कराएगा। 
 
किसानों के आंदोलनों के लिए पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि किसानों को आधुनिक सुविधा देना उनकी आय बढ़ाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। चंदौली का काला चावल किसानों की सशक्कता की मिसाल है। आज इस चावल का स्वाद आस्ट्रेलिया के लोगों के जुबान पर है।
विज्ञापन

3 of 5
घाट किनारे बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
किसानों को उनके उत्पाद को बेचने की आजादी मिलनी चाहिए। देश के खेती के उपज की प्रसिद्धि पूरे विश्व में है। नए खेती के सुधारों से किसानों को नए विकल्प दिए गए हैं। पहले तो छोटे किसानों के साथ अक्सर धोखा होता था।

अब छोटे से छोटे किसान को भी नए विकल्प मिले हैं और छल से बचाने के लिए कानूनी संरक्षण मिला है। किसानों को नए विकल्प और सरकार की ओर से प्रकल्प मिलेगा तभी देश का कायाकल्प हो सकता है। 

4 of 5
घाट किनारे सजाए जा रहे दीपक - फोटो : a
पिछले कुछ समय से देश में अलग ट्रेंड चल रहा है। बीते कुछ समय से हम देख रहे हैं कि विरोध का आधार भ्रम फैलाकर किसानों और आम जनता को गुमराह किया जा रहा है। जो अभी हुआ ही नहीं, जो कभी होगा ही नहीं उसे लेकर समाज में भ्रम फैलाया जा रहा है। ये वही लोग हैं जिन्होंने किसानों के साथ लगातार दशकों तक छल किया है।


कहा कि पहले यूरिया के नाम पर छल, वोट के लिए वादा फिर छल लंबे समय तक हुआ। जब इतिहास छल का रहा हो, तो उसके पीछे दशकों का लंबा छल का इतिहास है। भ्रम फैलाना किसानों के अहित करने वालों की आदत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खजुरी जनसभा को संबोधित करने पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
कहा कि किसानों के साथ वादा हमने कागज पर ही नहीं किसानों के बैंक खातों तक पहुंचाया है। हम किसानों का कितना हित सोचते हैं हमारा ट्रैक रिकार्ड देखिए, फिर  हकीकत सामने आ जाएगी। हमने देश के किसानों से दाल की खरीद में 75 प्रतिशत वृद्धि की है। काशी का रूप और स्वरूप निरंतर चलता रहे इसके लिए हम लगातार काम करते रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें