फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी दौरे से खासे गदगद दिखे राष्ट्रपति, उनके ट्वीटर हैंडल से एक के बाद एक हुए इतने ट्वीट

Tue, 27 Mar 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
हस्तकला संकुल में राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को काशी दौरे से खासे गदगद दिखे। राष्ट्रपति के ट्वीटर हैंडल से सुबह 11:26 बजे से शाम 6:06 बजे तक 17 ट्वीट कर दौरे से जुड़े 10 फोटो शेयर किए गए।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के ट्वीटर हैंडल से किए गए सभी ट्वीट को रीट्वीट किया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 ट्विटर के माध्यम से राष्ट्रपति ने बताया कि भारत के राष्ट्रपति के रूप में बाबा विश्वनाथ की नगरी में पहली बार आना मेरे लिए अविस्मरणीय अनुभव है। अध्यात्म और ज्ञान की इस नगरी से मुझे भी खासा लगाव रहा है। कुछ दिन पहले जब फ्रांस के राष्ट्रपति भारत आए थे तो बहुत सोच-विचार कर मैंने उन्हें वाराणसी शहर पर एक पुस्तक भेंट की थी। 


 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति ने कहा कि यह आध्यात्मिक नगरी विकास के अवसरों की नगरी के रूप में भी प्रतिष्ठित होगी। बनारस का हस्तशिल्प बहुत ही कलात्मक और लोकप्रिय रहा है। सफाई के कारण अब गंगा के घाटों की सुंदरता दिखने लगी है। प्राचीन काल से ही वाराणसी शहर गंगा नदी पर विकसित जलमार्गों तथा सड़क परिवहन के जरिए उत्तर भारत को पूर्वी भारत से जोड़ता रहा है। 


 

4 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी ने प्रदेश को कई मुख्यमंत्री दिए हैं लेकिन पहली बार यहां के सांसद ने देश के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित किया है। एक सांसद के तौर पर नरेंद्र मोदी वाराणसी के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहते हैं। विदेशी राष्ट्राध्यक्ष यहां की गौरवशाली परंपरा को देखने आते हैं।


 
विज्ञापन

5 of 6
ram nath kovind - फोटो : अमर उजाला
सफाई के कारण अब गंगा-नदी के घाटों की सुंदरता दिखने लगी है। यह कार्य प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर जन-भागीदारी से ही संभव हो सका है। मैं इस सराहनीय कार्य के लिए वाराणसी की जनता को बधाई देता हूं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अध्यात्म और ज्ञान की इस नगरी से मुझे भी बहुत लगाव रहा है। कुछ दिनों पहले जब फ्रांस के राष्ट्रपति भारत आए थे तो मैं उन्हे कोई अच्छा तोहफा देना चाहता था। बहुत सोच-विचार करके मैंने उन्हे वाराणसी शहर के बारे में लिखी गई एक बहुत ही सुंदर पुस्तक भेंट की 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें