फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: होली पर सतर्क पुलिस प्रशासन, बवाल करने वालों पर रखी जाएगी ड्रोन से नजर

Mon, 09 Mar 2020 11:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी - फोटो : अमर उजाला
होली के पर्व पर पूर्वांचल में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम कर रखे हैं। मंगलवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस और आला अधिकारी सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। संवेदनशील इलाकों के साथ शहरों में ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। वाराणसी सहित आसपास के जिलों आजमगढ़, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही सहित पूर्वांचल के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा अधिकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सोमवार को होलिका दहन पर पुलिस और प्रशासन नजर बनाए हुए हैं, साथ ही जहां भी संवेदनशील इलाकों में होली दहन होगा वह मजिस्ट्रेट भी ऐहतियातन मौजूद रहेंगे और प्रबुद्धजनों के संपर्क में रहने का भी निर्देश दिया है। उनका कहना है कि इस मौके पर माहौल बिल्कुल भी खराब न हो इसके लिए प्रशासन कदम उठा रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
जिलाधिकारी ने होली पर मदिरा का सेवन करके सड़कों पर फर्राटा भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिए है। साथ ही नशे में धुत लोगों के गंगा में स्नान करने पर पुलिस और एनडीआरएफ को नजर बनाए रखने को कहा है ताकि उनके साथ कोई हादसा नहीं हो।
विज्ञापन

4 of 4
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कई स्थानों पर विद्युत तारों के आसपास ही होलिका लगी है। हादसे की संभावना को देखते हुए फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। रविवार को डीएम और एसएसपी ने नगर के विभिन्न इलाकों का चक्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन ने जगह-जगह चेकिंग अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें