फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, दरोगा को लगी गोली

Thu, 20 Sep 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
azamgarh - फोटो : amar ujala
यूपी के आजमगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। जबकि कुछ बदमाश भाग निकले। मुठभेड़ में एक दरोगा गोली लगने से घायल हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
azamgarh - फोटो : amar ujala
 देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गायत्री मोड़ पर बुधवार भोर में मुठभेड़ में एक बदमाश और चौकी प्रभारी लालगंज घायल हो गए। पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच भाग गए। बदमाश रात में पिकअप से पशु चोरी, छिनैती, डकैती डालते थे।
विज्ञापन

3 of 6
gun - फोटो : amar ujala
एसपी रविशंकर छवि के मुताबिक, देवगांव कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की सूचना मिलने पर जिवली मोड़ पर गोसाईगंज की तरफ से आ रही पिकअप को रोका तो वे पुलिस पर वाहन चढ़ाने की कोशिश करते हुए लालगंज की तरफ भाग निकले। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी लालगंज अनिरुद्ध सिंह साथियों के साथ नहर मोड़ पर पहुंचे। 

4 of 6
azamgarh - फोटो : amar ujala
पुलिस देख बदमाशों ने गाड़ी लहुवां की तरफ से घुमा ली। तब सामने से चौकी प्रभारी पल्हना ने घेराबंदी कर दी। गायत्री मोड़ पर बदमाश अपने को घिरा देख पुलिस पर गोली चलाने लगे। बदमाशों की गोली दाहिने कंधे मेें लगने से दरोगा अनिरुद्ध सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
azamgarh - फोटो : amar ujala
जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश कलीम घायल हो गया और अन्य बदमाश भागने लगे। पुलिस ने कलीम और राहुल यादव को पकड़ लिया। घायलों का सीएचसी लालगंज में इलाज कराने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से डाक्टर ने रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
घायल बदमाश कलीम फूलपुर कोतवाली के मुड़ियार गांव और राहुल यादव ईशापुर गांव का रहने वाला है। बदमाशों के पास से 42 सौ रुपये, तमंचा, कारतूस, पिकअप बरामद कर ली। बदमाशों पर आजमगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर के थानों में मुकदमे दर्ज हैं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें