प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को बनारस के रोहनिया क्षेत्र के नरउर में स्थिति प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। इसके लिए स्कूल में बहुत कुछ तैयारियां की गईं। बच्चों व शिक्षकों से लेकर स्कूल का हर कर्मचारी पीएम मोदी के आने को लेकर उत्साहित है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने पीएम के लिए बर्थडे गिफ्ट भी तैयार किया है। आगे की स्लाइड्मस में दे्खें...
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
स्कूल के बच्चे तो इसी खुशी निहाल हैं कि पीएम मोदी उनके साथ अपना हैप्पी बर्थडे मनाएंगे। प्रधानमंत्री प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ संवाद करेंगे। यहां रूम टू रीड और स्मार्ट क्लास का शुभारंभ करेंगे। बच्चे उनके साथ संवाद करने को तैयार हैं, लेकिन उससे कहीं ज्यादा वह उनका जन्मदिन मनाने को उत्सुक और उत्साहित हैं।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
गौरव, सागर, चंदन ने बड़े ही रंग बिरंगे ग्रीटिंग कार्ड बनाए हैं। सभी बच्चों को पीएम मोदी का पूरा नाम याद हो गया है। कक्षा पांच के दिव्यांग चंदन कहते हैं कि मैं तो पीएम को शुभकामना दूंगा। उन्हें हैप्पी बर्थडे बोलूंगा। हम लोग उनसे केक भी कटवाएंगे।
4 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री मोदी को सभी बच्चों की ओर से एक कार्ड दिया जाएगा इसमें मोदी के बचपन से लेकर अब तक की दो दर्जन से अधिक फोटो लगाई गई हैं। कार्ड के कोनों पर बच्चों ने पीएम मोदी को ढेरों संदेश लिखे हैं। इस कार्ड को बनाने में बीटीसी प्रशिक्षु साक्षी, साधना, दीक्षा, तनु और अनीता बच्चों की मदद कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
कक्षा पांच में पढ़ने वाले पवन, अभिषेक, ज्ञानेश आदि ने बताया कि परधानमंत्री के जन्मदिन स्कूल में मनवाल जाइ। हम लोगन के लड्डू और केक मिली खाएके।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, ई-रिक्शा, ब्याज माफी जैसी कई योजनाओं के लिए उनका आभार जताया है, तो कई बच्चों ने उन्हें अपना आदर्श बताया। एक बच्चे ने तो लिखा है कि ‘आप हमारे प्रधानमंत्री हैं और हमेशा रहेंगे’।