फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के काशी दौरे का पहला दिन कुछ इस तरह गुजरा, देखें तस्वीरें

Sun, 15 Jul 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। पीएम मोदी अपने 13वें दौरे के पहले दिन यहां पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने जनता को 936.95 करोड़ रुपये की 33 योजनाओं का तोहफा दिया। पीएम ने 449.29 करोड़ रुपये की 21 योजनाओं का लोकार्पण और 487.66 करोड़ रुपये की 12 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा पीएम में राजतालाब में जनसभा को संबोधित किया।

 
विज्ञापन

3 of 10
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने वाराणसी-गाजीपुर सिटी-बलिया रेल खंड के विद्युतिकरण का लोकार्पण किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम ने वाराणसी सिटी से वाराणसी-गाजीपुर सिटी-बलिया मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही रेलखंड पर बिजली चालित सवारी गाडि़यों का संचालन शुरू हो गया। 

 

4 of 10
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम डीरेका के छविगृह में ‘मेरी काशी’ का विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुस्तिका का विमोचन किया। इसकी प्रतियां पीएम मोदी, राज्यपाल रामनाईक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को भेंट की।

 
विज्ञापन

5 of 10
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र काशी को ‘ऊर्जा गंगा’ की भी सौगात दी। बीएचयू, डीरेका और भेल के आवासीय परिसर में शुरू हुई पीएनजी आपूर्ति के अलावा उन्होंने सीएनजी सप्लाई सिस्टम और हरिश्चंद्र घाट पर प्राकृतिक गैस से संचालित होने वाला शवदाह गृह का लोकार्पण किया। 

 
विज्ञापन

6 of 10
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी राजातालाब में बनकर तैयार पेरिशेबल कार्गो केंद्र को राष्ट्र को समर्पित कर दिया। यहां किसानों की सब्जी, फल, फूल को संरक्षित किया जाएगा। (-20) डिग्री तापमान पर 400 टन सब्जी-फल एक समय में संरक्षित किए जा सकेंगे।

 
विज्ञापन

7 of 10
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन सबसे आखिरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात में काशी की बदलती तस्वीर देखने निकले। पीएम मोदी करीब सवा दस बजे डीरेका से शहर के लिए निकले। सतरंगी रोशनी में नहाई  काशी को देखने के क्रम में सबसे पहले पीएम बीएचयू के सिंह द्वार पहुंचे थे। पीएम ने लाइटिंग से सजे बीएचयू के सिंह द्वार की खूबसूरती को देखा। इसके बाद पीएम बीएचयू परिसर में विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने गए।

 

8 of 10
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम के पहुंचने से पहले पुलिस ने वहां का पूरा क्षेत्र खाली करा दिया गया था। बीएचयू से निकलने के बाद पीएम का काफिला विश्वनाथ मंदिर छत्ताद्वार पर बाबा का नमन करते हुए आगे निकला।

 

9 of 10
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
फिर पीएम नदेसर स्थित दूरदर्शन केंद्र गए। पीएम मोदी के साथ सीएम योगी भी थे। पीएम के पहुंचने से पहले पुलिस ने चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी थी।

 
विज्ञापन

10 of 10
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
दूरदर्शन केंद्र जाने के बाद पीएम का काफिला कैंट रेलवे स्टेशन की ओर निकला। यहां पहुंचकर पीएम ने लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद पीएम करीब साढ़े ग्यारह बजे वापस डीरेका पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें