फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में पीएम मोदी के वाहन के सामने हुई दो सांडों की लड़ाई, रोकना पड़ा काफिला

Sun, 15 Jul 2018 05:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
bull fight - फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार की रात जब बतौर सांसद चार साल में विकास के लिए लगातार किए गए प्रयासों से बदल रहे बनारस की तस्वीर खुद देखने निकले तो अजीब सी स्थिति से सामने हुआ। वो जब वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचे तो दो सांड लड़ते हुए उनके काफिले के आगे आ गया। यह नजारा देख प्रशासन के पसीने छूट गए।  आगे की स्लाइड्स में जानें कि क्या हुआ फिर..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में विकास की हकीकत को जानने के लिए शनिवार की रात सड़क पर उतरे थे। इस दौरान उन्होंने शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रहे विकास कार्यों का हाल जाना। वहीं कैंट परिसर में जब उनके काफिले के आगे दो सांड लड़ते-लड़ते पहुंच गए, तो वह खुद भी हैरान रह गए।

 
विज्ञापन

3 of 7
bull fight - फोटो : अमर उजाला
हालत यह रही कि दोनों राजनेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स को  सांडों को भगाने के लिए फजीहत करानी पड़ी। सांड आगे आगे और सिपाही पीछे पीछे। सांडों के हटने के बादी पीएम  का काफिला कैंट स्टेशन परिसर में प्रवेश किया। 

 

4 of 7
bull fight - फोटो : अमर उजाला
चौंकाने वाली बात तो यह है कि लड़ रहे इन सांडों को हटाने के लिए कई पुलिसकर्मी लगे रहे, लेकिन सांड प्रधानमंत्री की गाड़ी के आगे ही लड़ते रहे। इस गाड़ी के आगे की सीट पर पीएम मोदी बैठे थे जबकि पीछे सीएम योगी सवार थे। जिसकी वजह से पीएम का काफिला कुछ देर के लिए रुका भी। 

 
विज्ञापन

5 of 7
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद इस घटना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे न सिर्फ बनारस में छुट्टा और आवारा पशुओं के आतंक की पोल खोल दी बल्कि स्मार्ट सिटी के उन दावों की हकीकत को भी उनके सामने रख दिया, जिसके लिए करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर आगमन के दौरान भी वाराणसी नगर निगम प्रशासन नहीं चेता। संयोग ही था कि यह सांड किसी वाहन से नहीं टकराया वरना किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पीएम के जाने वालों रास्तों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी की होती है। ऐसे में जिन रास्तों से काफिला गुजरता है उसे पहले से ही बंद कर दिया जाता है। ऐसे में पीएम के काफिले के सामने सांडों का आना और काफिला रूकना सुरक्षा में चूक कहा जा सकता है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें