फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस आ रहे पीएम मोदी, सेना के हेलीकाप्टरों ने किया ये स्पेशल रिहर्सल

Fri, 13 Jul 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात होनी वाली फोर्स की ब्रीफिंग और ग्रैंड रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर गुरुवार को डीरेका और राजातालाब स्थित हेलीपैड पर सेना के दो हेलीकाप्टरों ने टच एंड गो का रिहर्सल किया। इस बीच, एसपीजी के अधिकारियों ने राजातालाब स्थित पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल को भी अपनी निगरानी में ले लिया है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली फोर्स की ब्रीफिंग, डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल और हेलीकाप्टरों का टच एंड गो रिहर्सल किया जाएगा। दोपहर बाद पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हो जाएंगे।




 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
14 जुलाई को शहर आ रहे प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था पांच स्तरीय होगी। एसपीजी के अभेद्य घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एनएसजी कमांडो, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड, केंद्रीय खुफिया इकाइयों के जवान, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी और पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। 

 

4 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के आवागमन के रूट की इमारतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी और कार्यक्रम स्थल वीडियो कैमरेे की निगरानी में रहेगा। उधर, गुरुवार को बाबतपुर एयरपोर्ट, डीरेका और राजातालाब में एसपीजी के अधिकारियों ने जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। सुरक्षा इंतजामों पर मंत्रणा की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात होनी वाली फोर्स की ब्रीफिंग और ग्रैंड रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
डीरेका और राजातालाब स्थित हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल, डीरेका गेस्ट हाउस का डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट के जवानों ने चप्प-चप्पा खंगाला। वहीं, पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर शाम के समय गंगा घाटों स्थित होटलों, धर्मशालाओं और गेस्ट हाउस के साथ ही शहर के सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की ओर से तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध प्रतीत हो रहे लोगों से पूछताछ की गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें