फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के पूर्वांचल दौरे के लिए ऐसे चली तैयारियां, देखें तस्वीरें 

Sat, 14 Jul 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से पूर्वांचल के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले तीनों जिलों का प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रुप में देने में जुटा रहा। एसपीजी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 10
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के मंच से लेकर सुरक्षा तक की तैयारियां युद्ध स्तर पर चलीं। कार्यक्रम के पूर्व हेलीपैड पर फ्लीट रिहर्सल हुआ। 


 
विज्ञापन

3 of 10
varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में एसपीजी, एनएसजी कमांडो और केंद्रीय खुफिया इकाइयों के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा जिले में उनकी सुरक्षा व्यवस्था की कमान 10 पुलिस अधीक्षक संभालेंगे।

 

4 of 10
varanasi - फोटो : अमर उजाला
साथ ही, 22 एडिशनल एसपी, 59 डिप्टी एसपी, 32 थानाध्यक्ष, 600 दरोगा, 600 हेड कांस्टेबल, 4400 कांस्टेबल, 50 महिला दरोगा, 150 महिला कांस्टेबल, आठ कंपनी पीएसी, सात कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स और 300 होमगार्ड तैनात रहेंगे।

 
विज्ञापन

5 of 10
varanasi - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सेना के हेलीकाप्टर से आजमगढ़ में जाएंगे। 

 
विज्ञापन

6 of 10
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वहां पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास और जनसभा को संबोन्धित करने के बाद अपरान्ह चार बजे वाराणसी के कचनार राजातालाब पहुंचेंगे। 

 
विज्ञापन

7 of 10
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यहां काशी की एक हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनसभा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री डीरेका जाएंगे। 

 

8 of 10
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वहां विशिष्टजनों से मुलाकात के दौरान मेरी काशी पुस्तिका का विमोचन करेंगे। रात में पीएम मोदी शहर भ्रमण भी कर सकते हैं। 

 

9 of 10
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अगले दिन रविवार को सुबह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मिर्जापुर चले जाएंगे। वहां बाण सागर परियोजना को जनता को समर्पित करेंगें। 
 
विज्ञापन

10 of 10
varanasi - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद दोपहर एक बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से प्रधानमंत्री कर्नाटक रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले ही प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री का स्वागत करने के बाद वे उनके साथ ही रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें