फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में बोले पीएम मोदी, पिछली सरकारों ने किया गुनाह, पढ़ें भाषण की 10 मुख्य बातें

Mon, 16 Jul 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 9
नरेंद्र मोदी
बाणसागर बांध के उद्घाटन सहित 4008 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने मिर्जापुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला। मिर्जापुर के चिनईपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। आजमगढ़ और वाराणसी की तरह मिर्जापुर में भी भोजपुरी में भाषण की शुरुआत कर स्थानीय जनता को खुद से जोड़ा। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें भाषण की 10 प्रमुख बातें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
Modi - फोटो : अमर उजाला

बाणसागर परियोजना पर चर्चा करते हुए कहा कि यह सुविधा दो दशक पहले मिलनी चाहिए थी। 1978 में प्रोजेक्ट का शिलान्यास हुआ था लेकिन काम शुरू होते होते 20 साल निकल गए। किसी सरकार ने इस परियोजना पर बातें और वायदे किए और कुछ काम नहीं किया। 300 करोड़ की यह परियोजना इतने दिन के कारण 3500 करोड़ में पूरी हुई। यह पुरानी सरकारों का गुनाह है। आपको अपने हक से दो दशक तक वंचित रखा गया। 
पढ़ेंः पीएम मोदी ने किसानों से लिया ये बड़ा वादा, बोले- आपको ही होगा फायदा
 
विज्ञापन

3 of 9
Modi - फोटो : अमर उजाला

एमएसपी पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ आजकल किसानों के लिए घडियाली आंसू बहाते रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्यों उन्हें अपने शासनकाल में देश भर में फैली इस तरह की परियोजनाएं नजर नहीं आईं।  समर्थन मूल्य बढ़ाने की बात हो चुकी थी पहले ही लेकिन राजनीति में डूबे लोगों को गरीबों और किसानों की परवाह नहीं थी। सालों से फाइल दबाई रखी गई। हमने वादा किया था और समर्थन मूल्य डेढ़ गुना करने की कवायद धरती पर उतार दी। 
पढ़ेंः  पीएम मोदी, किसानों के नाम पर कुछ लोग बहा रहे घड़ियाली आंसू
 

4 of 9
Modi - फोटो : अमर उजाला
पूरे देश में, कई राज्यों में ऐसी अटकी, लटकी और भटकी परियोजनाएं हैं। 2014 में सत्ता में आने के बाद हम इन परियोजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं। अन्य अटकी परियोजनाओं में से सरयू नहर परियोजना और मध्य गंगा सागर परियोजना पर भी अब तेजी से काम चल रहा है। बरसों पहले जा सुविधा आपको मिलनी चाहिए थी, वो तो मिली नहीं, देश को भी आर्थिक नुकसान हुआ। 
विज्ञापन

5 of 9
Modi - फोटो : अमर उजाला

मंचासीन लोगों और जनता का स्वागत करने के बाद पीएम ने कहा, मैं कब से मंच से देख रहा हूं कि दोनों तरफ से लोगों के आने का क्रम जारी है। यह पूरा क्षेत्र दिव्य और अलौकिक है। विंध्य पर्वत और भागीरथी के बीच बसा यह क्षेत्र बरसों से अपार संभावनाओं का केंद्र रहा है। इन्हीं संभावनाओं और विकास कार्यो के बीच मुझे आपका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। मार्च में जब मैं यहां सोलर प्लांट का उद्घाटन करने आया था तब मेरे साथ फ्रांस के राष्ट्रपति भी थे। 
विज्ञापन

6 of 9
Modi - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी ने कहा कि आस्था की धरती का चौतरफा विकास हमारी प्रतिबद्धता है। जब से योगी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनी है, पूरे पूर्वाचल और प्रदेश के विकास की गति बढ़ी है।  यहां के लोगों के लिए सोनेलाल पटेल जैसे लोगों ने जो सपना देखा था उसे हम सभी मिलकर पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में कई कार्यो को समर्पित करने और नए कार्य की शुरुआत करने का मौका मिला।
विज्ञापन

7 of 9
modi - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी ने कहा कि  मैं यहां के किसानों से एक और वादा चाहते हैं। हम 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना चाहते हैं। लोग खेत की मेड़ पर बाड़ लगाकर किसान उतनी जगह बर्बाद कर देते हैं। आप चाहें तो बांस की खेती करें मेड़ों पर और मुनाफा कमाएं। हमने नियम-कानून बदलकर बांस को वृक्ष से घास बना दिया। अगरबत्ती और पतंग के लिए बांस विदेश से क्यों लाएं, दो साल में हमारे किसान इस स्थिति को बदल सकते हैं।
 

8 of 9
नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना को शीघ्र केंद्र सरकार देश भर में लागू कर देगी। पांच लाख रुपये तक का इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। लोग मुसीबतों में नहीं फंसेंगे, बीमारी की दशा में उन्हें आर्थिक संकट नहीं झेलना होगा। रुपयों के अभाव में इलाज नहीं रुकेगा। देश के गरीबों को सुरक्षा कवच दिया जा रहा है। अब गरीबों के भी बैंक खाते खुल रहे हैं, रसोई गैस का सिलेंडर उनकी रसोई में भी पहुंच रहा है। अमीर और गरीब की सोच को केंद्र की सरकार खत्म कर रही है। दोनों के बीच की खाई को खत्म कर रहे हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने कहा, मैं चाहता हूं कि कोई भी किसान पानी की बर्बादी न करें। हम पानी की एक एक बूंद से खेती करके दिखाएं। इससे जो पानी एक लाख किसानों को मिलने वाला है वह दो लाख किसानों को फायदा पहुंचा सकता है। केवल आप ही नहीं बल्कि आपके बच्चे भी इसी परियोजना के पानी से अपने भविष्य की सींच पाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें