फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में पीएम मोदी ने किसानों से लिया ये बड़ा वादा, बोले- आपको ही होगा फायदा

Mon, 16 Jul 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 6
modi - फोटो : अमर उजाला
बाणसागर परियोजना के उद्घाटन के लिए मिर्जापुर पहुंचे पीएम मोदी ने जनसभा में आए किसानों से एक वादा लिया।  जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह परियोजना लाखों किसानों को सिंचाई सुविधा देने के लिए शुरू की गई है। परियोजना के बारे में चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने खुद को सेवक बताया और किसानों के सामने एक मांग रखी दी। किसानों ने भी मुस्कान और जयघोष के साथ पीएम मोदी के इस मांग को मान लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
modi - फोटो : अमर उजाला
 
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह परियोजनाएं पिछले 20 साल से अटकी हुई थी। चाहती तो पिछली सरकारें भी इन्हें पूरा करके दिखा सकती थीं पर ऐसा नहीं हुआ। वे अपने वोट बैंक को बचाए रखने के लिए इन परियोजनाओं के बारे में केवल वादे करती रहीं। देश के कई राज्यों में ऐसे अधूरी योजनओं को एनडीए सरकार पूरा करके दिखा रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
नरेंद्र मोदी
उन्होंने कहा कि सिंचाई, स्वास्थ्य, आवागमन से जुडी ये योजनाएं सामान्य जीवन में सुखद परिवर्तन लाने वाली हैं। बाणसागर परियोजना पर चर्चा करते हुए कहा कि पीएम ने कहा कि बीते सवा साल में योगी जी और टीम ने जिस तरह से काम किया है उसका परिणाम है कि यह अमृत खुशहाली लाने के लिए तैयार हो पाया है। 


 

4 of 6
modi - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मैं आज आपसे कुछ मांगना चाहता हूं? क्या आप मुझे देंगे.. वायदा निभाएंगे? अब आपके पास पानी पहुंच रहा है। जिन किसानों को यह सुविधा मिल रही है, क्या वो लोग टपक सिंचाई, फव्वारे वाली सिंचाई और बूंद बूंद पानी बचाने की दिशा में काम कर सकते हैं? 

 
विज्ञापन

5 of 6
modi - फोटो : अमर उजाला
आप वादा कीजिए कि यह पानी आपके लिए देवी का प्रसाद है। जैसे प्रसाद का अनादर नहीं करते वैसे ही इस प्रसाद के रूप में मिले पानी को बर्बाद नहीं होंने देंगे। हम टपक सिंचाई से हर तरह की खेती कर सकते हैं। इससे फसल भी अच्छी होती है। आप तय करें कि यदि यह पानी बच गया तो इसी पानी का उपयोग दो लाख हेक्टेयर तक हो सकता है। मैं आपसे इस योजना लाने के बाद, एक सेवक के रूप में आपसे कुछ मांग रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने अपने यूपी दौरे के दूसरे दिन 108 जन औषधि केंद्र, मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास और चुनार में बनारस और मिर्जापुर को जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन किया। इस संबोधन के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस संबोधन के बाद वे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। लोकसभा चुनाव से पहले 23 घंटे का यह पूर्वांचल प्रवास बेहद अहम माना जा रहा है। बता दें कि पीएम मोदी शनिवार दोपहर करीब दो वाराणसी पहुंचे ते। उन्होंने आजमगढ़,वाराणसी और मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित किया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें