गलियों के शहर बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस दौरे पर पूरा बनारस केसरिया रंग में रंग गया है। हर तरफ लोग फूल माला लेकर अपने सांसद के स्वागत में खड़े हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें-
विज्ञापन
2 of 10
pm modi road show in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम के स्वागत के लिए लोग सड़कों पर ढोल नगाडों के साथ निकल पड़े हैं। केसरिया टोपी लगाए कार्यकर्ता बीएचयू से लेकर विश्वनाथ मंदिर तक देखे जा सकते हैं। पूरा इलाका भाजपा के झंडे से पट गया है।
विज्ञापन
3 of 10
pm modi road show in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के मालवीय चौराहे से लेकर रविदास गेट तक लोग प्रधानमंत्री को देखने के लिए खड़े हैं। स्थानीय लोग ढोल नगाडों की थाप पर झूम रहे हैं। हर तरफ उत्सव जैसा माहौल है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस पहुंच गए हैं ।
4 of 10
pm modi road show in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि काशी के रण में यूपी का अब तक का सबसे बड़ा चुनावी महासंग्राम शनिवार को है। भगवा गढ़ में घिरी भाजपा को उबारने के लिए जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा विश्वनाथ से लेकर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार तक सियासी रास्ते से होकर हाजिरी लगाएंगे।
विज्ञापन
5 of 10
pm modi road show in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वहीं राहुल गांधी, सीएम अखिलेश यादव और सपा की स्टार प्रचारक डिंपल यादव के लिए कांग्रेस-सपा गठबंधन का रथ मोदी को जवाब देने के लिए निकलेगा। इस चुनावी दंगल में बसपा सुप्रीमो बहन मायावती रोहनिया के जगतगंज इंटर कॉलेज में गरजेंगी।
विज्ञापन
6 of 10
pm modi road show in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
तीनों दलों के दिग्गज नेताओं, मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और पूर्व मंत्रियों की फौज शुक्रवार से ही काशी में डट गई। पीएम मोदी चार मार्च को सात बार के विधायक रहे श्याम देव राय चौधरी दादा का टिकट कटने के बाद नाराजगी में फंसी शहर दक्षिणी सीट को दर्शन-पूजन के कार्यक्रम के तहत रोड शो के रूप में मथेंगे।
विज्ञापन
7 of 10
dead body
- फोटो : amar ujala
कैंट क्षेत्र में आने वाले बीएचयू सिंह द्वार पर मालवीय प्रतिमा को नमन कर पीएम दक्षिणी में स्थित बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार जाएंगे वह दोपहर 12 से एक बजे तक एक घंटा बाबा दरबार दर्शन-पूजन के बाद के बाद कालभैरव मंदिर में भी 20 मिनट तक रहेंगे।
8 of 10
pm modi road show in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी और सीएम अखिलेश यादव के रोड शो के लिए पोस्टर लगाने को लेकर आज बनारस में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि बांसफाटक इलाके में सपा और भाजपा कार्यकर्ता पोस्टर लगा रहे थे।
9 of 10
pm modi road show in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान विवाद हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपल लगाया कि पुलिस सपा के पोस्टर लगे देने रही है और भाजपा के हटा रही है। बाद में पुलिस ने दोनों के ही पोस्टर हटाने के लिए कहा।
इसी बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कमिश्नर से बात कर मामला शांत कराया । बता दें कि पीएम मोदी बनारस पहुंच गए हैं। वह आज काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव के दर्शन करेंगे। शाम को उनकी जनसभी भी होगी।