फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के स्वागत से गदगद होकर लौटे पीएम मोदी, इन 10 तस्वीरों में देखें 15वें दौरे की खास बातें

Tue, 13 Nov 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 11
varanasi - फोटो : अमर उजाला
दीपावली के एक सप्ताह बाद सौगात देने वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वागत के लिए लाइटिंग और भव्य स्वागत से अभिभूत रहे। हालांकि केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन के चलते पीएम मोदी रोड की बजाय सामान्य तरीके से बाबतपुर से वाजिदपुर तक पहुंचे। जनसभा में उमड़ी भीड़ से लेकर बाबतपुर से वाजिदपुर के बीच स्वागत को उमड़े लोगों को देखकर प्रधानमंत्री काफी प्रसन्न हुए। पीएम के इस दौरे में बहुत कुछ खास हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें 10 खास बातें..

 
विज्ञापन

2 of 11
सभा को सबोंधित करते हुए पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
रामनगर टर्मिनल के लोकार्पण के दौरान सोमवार को जब पीएम मोदी जब जेटी पर बने मंच पर पहुंचे तो डूबते सूरज की लालिमा और मां गंगा को देख भावुक हो उठे। उन्होंने मां गंगा के चरणों में अपनी श्रद्धा समर्पित की और सूर्य देव के समक्ष सिर झुकाया। यह देख वहां मौजूद लोगों ने हर-हर गंगे का नारा लगाया। इसके बाद पीएम को देखने गंगा के उस पार से आए लोगों का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। 

 
विज्ञापन

3 of 11
YOGI MODI VARANASI - फोटो : self
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन की शुरुआत चिर-परिचित अंदाज में हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ की और साथ ही छठ पूजा की शुभकामनाएं देकर पूरब से अपना नाता प्रगाढ़ किया।  भोजपुरी में  कहा कि आस्था, पवित्रता से भरे सूर्य उपासना के महान पर्व छठ का आप सब माता-भगिनी लोगन के बहुत-बहुत बधाई बा...। चार दिन के ई पर्व से हर घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना हौ...। आप सब लोग दिवाली मनवलन...भाईदूज अउर गोवर्धन पूजा...फिर देव दीपावली की तैयारी करत हउअन... सब पर्व का एक साथ बधाई...।
प्रधानमंत्री की तरफ से छठ पूजा की शुभकामनाओं की जनसमूह ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ अपनी खुशी जाहिर की। 
 

4 of 11
केदारनाथ के दर्शन के बाद बाबा की नगरी आना सौभाग्य की बात: प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विकास परियोजनाओं की सौगात लेकर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी नेचर, कल्चर और एडवेंचर का संगम बनने जा रही है। वर्षों पहले देश ने विकास का जो सपना देखा था, वह काशी की धरती पर आज साकार हो गया है। सभा में परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, बदलते बनारस की तस्वीर काशी को भव्य और दिव्य बनाएगी। इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, लोकार्पण वाली परियोजनाओं से काशी नभ, थल के साथ-साथ जल से भी जुड़ गया है।
 
विज्ञापन

5 of 11
varanasi - फोटो : अमर उजाला
देश में जल परिवहन के मार्ग को काशी की जनता को समर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री ने इसे न्यू इंडिया के न्यू विजन का जीता-जागता सबूत बताया। कहा, परियोजना से बनारस सहित पूरा पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी से जुड़ गया है। वाराणसी और देश उस विकास का गवाह बन गया है, जो देश में पहले जरूरी था। प्रधानमंत्री ने गंगा की सफाई पर बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि हमारी सरकार गंगा को निर्मल बनाने के लिए पैसा बहा रही है, जबकि पूर्व की सरकारों ने गंगा को निर्मल करने के नाम पर करोड़ों रुपये पानी में बहा दिए। 
विज्ञापन

6 of 11
वाराणसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
सड़क और जल परिवहन परियोजनाओं के लोकार्पण और हेलीपोर्ट के शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, नभ, जल और थल को जोड़ने वाली इन परियोजनाओं से काशी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पवित्र और आध्यात्मिक भूमि काशी न्यू इंडिया के न्यू विजन की साक्षी बन रही है। वाराणसी और देश, इस बात का गवाह बना है कि संकल्प लेकर जब कार्य समय पर सिद्ध किए जाते हैं, तो उसकी तस्वीर कितनी भव्य और गौरवमयी होती है।
विज्ञापन

7 of 11
varanasi - फोटो : अमर उजाला
संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार की मौत का असर कार्यक्रम में दिखा। वाजिदपुर की जनसभा से लेकर रामनगर तक न माला फूल न स्वागत केवल योजना और जनता की बात की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में भी इसका असर दिखा। ढोल नगाड़े बजाने वालों को मना किया गया। 

8 of 11
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाजिदपुर की जनसभा के दौरान सीएम ने सरकार से पहले संगठन के प्रमुख भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय को बोलने के लिए भेजा। एनाउंसर ने सीएम को अपना संबोधन करने के लिए बुलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री खड़े होकर एनाउंसर के पास गए और कान में बोले की प्रदेश अध्यक्ष को बुलाओ। वाजिदपुर में सभा के बाद चर्चा होने लगी कि बड़ा शांति से निबट गया। सीर गोवर्धन से कम नहीं है वाजिदपुर गांव। दरअसल जिस प्रकार सीर गोवर्धन यादव बाहुल्य इलाका है उसी प्रकार वाजिदपुर भी यादव बाहुल्य है। इस दौरान व्यवधान की आशंका बनी थी लेकिन कार्यक्रम बेहद सफल रहा। 

9 of 11
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाजिदपुर में मंच पर चढ़ने से पूर्व पीएम ने प्रदर्शनी देखी। इस प्रदर्शनी में पीएम ने जिन बड़ी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था उनका माडल रखा गया था। इनमें एनएचएआई, जल निगम, आईपीडीएस आदि के माडल और फ्लैक्स शामिल रहे।  वाजिदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन सभा और हरहुआ फ्लाईओवर पर उदघाटन के बाद वहां रखे गमले और बैनर-होर्डिंग्स लेने की लूट मची रही। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही मोदी की फ्लीट बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई, वहां मौजूद लोग गमला, उसमें लगे फूल, मोदी के कट आउट और योजनाओं के लगे होर्डिंग्स उठाकर ले गए। 

10 of 11
varanasi - फोटो : अमर उजाला
हरहुआ में आयोजित जनसभा में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को सिपाही के रोके जाने पर जमकर हंगामा हुआ और धरने पर बैठ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम के रामनगर आगमन से पहले ही भाजपा के कार्यकर्ता बस में बैठकर हरहुआ जा रहे थे। उनको कुछ दूर तक छोड़ने के लिए भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष द्विवेदी रामनगर चौक पहुंचे। वहां तैनात सिपाही ने उन्हें रोक दिया। 
विज्ञापन

11 of 11
varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के काशी पहुंचने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को पूरे जिले में सुबह से सक्रिय थे। सफाई अभियान, जनसंपर्क के अलावा वाहन जुलूस निकाले गए। कार्यक्रम स्थल से लेकर पूरे शहर में झंडा बैनर लगाया गया। शहर के कई हिस्सों से लोग वाहन जुलूस निकाले। भाजपा के मजबूत प्रबंधन से जनसभा से लेकर स्वागत करने वालों का जनसैलाब उमड़ा। अपने अपने विधानसभाओं में जनप्रतिनिधियों ने पीएम की जनसभा के लिए भीड़ जुटाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें