दाईं तरफ (सबसे अंतिम में) जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या और पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक दिवसीय वाराणसी पहुंचे। साढ़े दस बजे उनका विमान वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। उनकी आगवानी करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची थीं। साथ ही मेयर मृदुला जायसवाल और नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या भी मौजूद थीं। प्रधानमंत्री हवाई जहाज से उतरकर सभी का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इसी दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या उनके पैर छूने को झुकी थीं। लेकिन प्रधानमंत्री पीछे हट गए। उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या(38) काशी विद्यापीठ वार्ड संख्या-31 सेक्टर नंबर-3 से जिला पंचायत सदस्य के पद पर विजयी घोषित हुई थीं। पूनम मौर्या निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुई थीं। सपा प्रत्याशी चंदा यादव का पर्चा खारिज होने के कारण भाजपा प्रत्याशी एक मात्र अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार थीं। एआरओ व अपर जिलाधिकारी प्रशासन रणविजय सिंह ने जीत का सर्टिफिकेट प्रत्याशी को सौंपा दिया। हाल ही में 12 जुलाई को उन्होंने अध्यक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी।