फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए किसने कहा, बड़े भाई मोदी बने पीएम और मैं बनूंगा सीएम

Fri, 17 Feb 2017 04:37 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
अभिनंदन पाठक - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए नामांकन करने का काम पूरा हो गया। वाराणसी की आठों सीटों से कुल 153 नामांकन दाखिल किए गए हैं। इस दौरान तरह- तरह के प्रत्याशी भी देखने को नजर आए। आगे की स्लाइड्स में देखें प्रत्याशियों को...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
अभिनंदन पाठक - फोटो : अमर उजाला
नामांकन के अंतिम दिन यानी गुरुवार को ऐसे प्रत्याशी ने नामांकन फार्म भरा जिसने खुद को पीएम मोदी का छोटा भाई बताया। उन्होंने दावा किया वो विजयी होंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि वो पीएम मोदी के छोटे भाई हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
अभिनंदन पाठक - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जैसे दिखने वाले अभिनंदन पाठक ने गुरुवार को शहर उत्तरी से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया। उन्होंने कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के भक्त और छोटे भाई की तरह हैं। 

4 of 9
अभिनंदन पाठक - फोटो : अमर उजाला
अभिनंदन पाठक ने कहा कि वह मोदी के संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतेंगे और मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार भी होंगे। वो मेरे बड़े भाई हैं। बड़े भाई देश के प्रधानमंत्री बन गए और मैं छोटा भाई उनके आर्शीवाद से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनूंगा।
विज्ञापन

5 of 9
abhinandan pathak - फोटो : अमर उजाला

अभिनंदन पाठक ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। ये पार्टी केंद्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी है। 
विज्ञापन

6 of 9
abhinandan pathak - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी की तरह दिखने वाले अभिनंदन पाठक ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी और पीएम मोदी के लिए जमकर प्रचार किया था। लेकिन अब मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी उत्तरी सीट से ही विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
abhinandan pathak - फोटो : अमर उजाला
 उत्तरी सीट से चुनाव लड़ने के संबंध में कहा कि सारनाथ से भगवान बुद्ध का लगाव था। वह काफी समय से सारनाथ आते-जाते रहे हैं। उन्होंने कहा आरपीआई की स्थापना डा. भीमराव अंबेडकर ने की थी। बसपा की स्थापना तो मायावती ने की है। 
 

8 of 9
abhinandan pathak - फोटो : अमर उजाला
अभिनंदन पाठक यूं तो राम दास आठवले की पार्टी आरपीआई से लड़ रहे हैं लेकिन आज भी वो खुद को पीएम मोदी का भक्त बताते हैं। बता दें कि अभिनंदन पाठक गत वर्ष नवंबर में समाजवादी पार्टी में भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

9 of 9
अभिनंदन पाठक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने हैं, दो चरणों के चुनाव खत्म हो गए हैं। वाराणसी में सातवें चरण में चुनाव है। वाराणसी की सभी सीटों पर आठ मार्च को वोटिंग होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें