फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में मोदी-मैक्रोंः मेहमान के स्वागत को उमड़ा शहर, फ्रांस के ध्वज और तिरंगा से पटी सड़क

Mon, 12 Mar 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मैक्रों के स्वागत में पूरा शहर उमड़ पड़ा है। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाली सड़कों पर उत्सव सा नजारा है। सभी मेजबान पीएम मोदी और मेहमान इमैनुएल मैक्रों की एख झलक पाने के बेताब हैं। डीएलडब्लू,गंगा घाट, नदसेर, होटल ताज के बाह विंहगम नजारा है। हर हर महादेव के नाम का उद्घोष हो रहा है। फ्रेंच नागरिक सहित कई विदेशी नागरिक भी इस पर्व में शामिल हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष के स्वागत में 10 हजार से ज्यादा स्कूली बच्चे सड़क पर हैं। उनके हाथों में तिरंगा और फ्रांस का झंडा सहित इमैनुएल मैक्रों की तस्वीर है। 
विज्ञापन

3 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष आगमन के मद्देनजर काशी में जल-थल-नभ से निगरानी बरती जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर केवल पास धारकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। 

4 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष नौका विहार के बाद नदेसर स्थित होटल ताज जाएंगे। यहां दोनों नेता साथ में लंच करेंगे। होटल ताज जाने वाली तमाम सड़कों के किनारे लोगों का रेला है। इतनी तेज गरमी होने के बाद भी लोगों का उत्साह देखने लायक है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
होटल ताज के बाहर का नजारा। मंत्री अनिल राजभर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी, नागेश्वर मिश्र, हीरा यादव समेत सैकड़ो  लोग होटल के बाहर जमा होकर पीएम के स्वागत को तैयार
विज्ञापन

6 of 8
bhu - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष के स्वागत में वाराणसी की तमाम सड़कों और गलियों को सजाया गया है। बीएचयू पर इस तरह से सजावट की गई है। 
विज्ञापन

7 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष के स्वागत में वाराणसी की तमाम सड़कों और गलियों को सजाया गया है। बीएचयू पर इस तरह से सजावट की गई है। 
विज्ञापन

8 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट पर फ्रांस के राष्ट्रपति का पीएम ने किया स्वागत..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें