रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भाभी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार काशी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाभी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने काशी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
वाराणसी पहुंचे राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
रक्षामंत्री सुबह करीब 11 बजे वायुसेना के विशेष विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
मणिकर्णिका घाट पहुंचे रक्षा मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा सीधे मणिकर्णिका घाट पहुंचे। राजनाथ सिंह के भाई काशीनाथ सिंह के छोटे बेटे राकेश सिंह ने मुखाग्नि दी।
4 of 6
कमिश्नर, जिलाधिकारी समेत सभी आलाधिकारी घाट पर मौजूद
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान घाट पर भारी भीड़ रही। वहीं एक तस्वीर में राजनाथ सिंह अपने भाई काशीनाथ के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें सहारा देते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 6
ये तस्वीरें वाकई में भावुक करने वाली हैं।
- फोटो : अमर उजाला
घाट से आईं ये तस्वीरें वाकई में भावुक करने वाली हैं। घाट पर कमिश्नर, जिलाधिकारी समेत सभी आलाधिकारी भी मौजूद रहे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भाभी नयनतारा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भाभी (80 वर्षीय) नयनतारा सिंह का बीएचयू के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। नैनतारा चकिया तहसील क्षेत्र के भभौरा गांव निवासी भारत सरकार के रक्षा मंत्री के बड़े भाई काशीनाथ सिंह की पत्नी थी। परिजनों की मानें तो बीमार नयनतारा का इलाज कुछ दिनों से बीएचयू के हॉस्पिटल में चल रहा था।