फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: डीजे, लाइट और 12  हॉट एयर बैलून का अद्भुत नजारा, लोग बोले- 'ये महादेव की नगरी में ही संभव'

Wed, 18 Jan 2023 08:50 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शाम के सात बजते ही डीजे, लाइट और 12  हॉट एयर बैलून का अद्भुत नजारा देखने लायक था। 12 बैलूंस कभी साथ में टिमटिमा रहे थे तो कभी एक-एक करके।
विज्ञापन
1 of 5
हॉट एयर बैलून - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में 17 जनवरी से हॉट एयर बैलून शो और बोट रेस की शुरुआत हो गई है। वाराणसी के सीएचएस मैदान से फेस्टिवल की शुरुआत की गई। 
मंगलवार की रात नाइट ग्लो शो का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

2 of 5
हॉट एयर बैलून - फोटो : अमर उजाला
जिसने काशी की रौनक में चार चांद लगा दिया। शाम के सात बजते ही डीजे, लाइट और 12  हॉट एयर बैलून का अद्भुत नजारा देखने लायक था। 
12 बैलूंस कभी साथ में टिमटिमा रहे थे तो कभी एक-एक करके। ये देखकर स्थानीय लोग और पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गए और एक साथ बोले- 'ये सब को महादेव की नगरी में ही हो सकता है।' 

 
विज्ञापन

3 of 5
हॉट एयर बैलून - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 17 जनवरी से 20 तक जल से लेकर नभ तक खास आयोजन है। इस अद्भुत आयोजन में जमीन से आकाश तक विविध रंग देखने को मिलेंगे। चार दिवसीय एयर बैलून फेस्टिवल और बोट फेस्टिवल का शुभारंभ मंगलवार को हो गया है। तो अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और पहले कभी वाराणसी नहीं आए हैं, तो ये अच्छा मौका है। हॉट एयर बैलून और बोट रेस देखने का शानदार मौका है।

 

4 of 5
हॉट एयर बैलून - फोटो : अमर उजाला
बैलून उड़ान के माध्यम से श्रद्धालु व पर्यटक आसमान में उड़ान भर कर, वाराणसी व आसपास के विहंगम दृश्यों का अविस्मरणीय आनंद ले सकेंगे। हर बैलून में 30 यात्री यात्रा कर सकेंगे। एयर बैलून की सैर के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हॉट एयर बैलून - फोटो : अमर उजाला
हॉट एयर बैलून की सैर के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। पर्यटक 500 रुपये का भुगतान कर 40 मिनट बैलून में उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें