फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EO आत्महत्या: आज खुल सकते हैं मणि मंजरी की मौत से जुड़े कई राज, इनसे होगी पूछताछ

Tue, 14 Jul 2020 02:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
1 of 6
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
बलिया जिले के मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी(EO) मणि मंजरी राय की मौत के मामले में मंगलवार को कई राज पर से पर्दा उठ सकता है। मंगलवार को नायब तहसीलदार रजत सिंह पुलिस को अपना बयान दर्ज करा सकते हैं। इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण बयान उन्हीं का माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने मणि मंजरी की मौत से ऐन पहले उससे काफी देर तक मोबाइल पर बात की थी।
विज्ञापन

2 of 6
अधिशाशी अधिकारी का कार्यालय पुलिस ने सील कर दिया था। - फोटो : अमर उजाला।
इसी बातचीत के बाद उन्होंने मणि मंजरी के पड़ोसियों को यह कहते हुए फोन किया था कि जल्दी जाइए, उसे बचा लिजिए, वह बहुत तनाव में है और कुछ कर जाएगी। हालांकि पड़ोसियों के पहुंचने से पहले ही मणि मंजरी फांसी पर लटक चुकी थी। यही नहीं मामले में मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता, कंप्यूटर बाबू अखिलेश व बड़े बाबू विनोद सिंह के घर पर भी सोमवार को नोटिस चिपकाया गया।
विज्ञापन

3 of 6
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
इसमें कहा गया है कि आप लोग 14 जुलाई को कोतवाली बलिया में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराएं। इस बीच यह भी सूचना है कि सोमवार की देररात मणि मंजरी के परिवार के लोग भी अपना बयान दर्ज करा सकते हैं।

4 of 6
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
शहर कोतवाल विपिन सिंह के अनुसार मामले की जांच तीन बिंदुओं पर चल रही है। मामले के सभी पहलुओं को देखते हुए अभी सबके बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। सोमवार की रात में बयान दर्ज कराने के लिए मणि मंजरी के परिवार के लोगों को बुलाया गया है। मंगलवार को बयान दर्ज कराने के लिए नायब तहसीलदार रजत सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता, बाबू अखिलेश व विनोद सिंह को नोटिस भेजा गया है। कोतवाल बताते हैं कि मामला काफी सेंसटिव होने के कारण जांच में पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
बैरिया से बाइक से ही चले आए थे नायब तहसीलदार
बैरिया तहसील से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मणि मंजरी से बातचीत के बाद नायब तहसीलदार रजत सिंह इतने अपसेट हो गए थे कि उन्होंने अपने चालक का इंतजार तक करना मुनासिब नहीं समझा और बाइक से ही बलिया के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
मणि मंजरी की आत्महत्या के बाद मौके पर जुटे अधिकारी और पुलिस भी रजत के रोने-पीटने के तरीके पर हैरान रह गए थे। वे अधिकारियों के लाख समझाने के बाद भी लगातार चिल्लाए जा रहे थे और बार-बार मणि मंजरी के घर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। तब अधिकारियों ने काफी मुश्किल से उन्हें काबू में किया था। सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि यहां से लौटकर बैरिया पहुंचने के बाद भी वे अपने आवास में काफी देर तक रोते नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें