संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। पद्मावती के विरोध की आग पूर्वांचल तक पहुंच गई है। गुरुवार को वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया। कहीं पुतला फूंका गया तो कहीं फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की गई। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 5
padmavati film
वाराणसी के इंग्लिशिया लाइन स्थित हिंदू भवन में बजरंग दल की बैठक हुई। इसमें पद्मावती का प्रदर्शन काशी में न होने देने का फैसला किया। साथ ही सभी सिनेमा घरों के मालिकों से अपील की है कि वे पद्मावती का प्रदर्शन न करें।
विज्ञापन
3 of 5
padmavati indian cinema
जौनपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की ओर से भड़सर बाजार में संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका गया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। युवा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमेशा से ही राजपूतों ने अपने प्राणों कि आहुति दी है।
4 of 5
पद्मावती
- फोटो : SELF
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने बैठक कर इस फिल्म में इतिहास को तोड़ मड़ोर कर दर्शाने पर नाराजगी जाहिर की गई। फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों से संबंधित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से मिलकर राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा।
बलिया में क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने फिल्म रानी पद्मावती को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मऊ में बयालिस ग्राम क्षत्रिय समाज की बैठक बुधवार को ताजोपुर में हुई। बैठक में पद्मावती फिल्म पर रोक लगाए जाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया।