काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के तहत चल रहे ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान एक ऐसा मंदिर मिला है जो हूबहू विश्वनाथ मंदिर से मिल रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद मंदिर प्रशासन ने इसकी जांच के लिए पुरातत्व विभाग को दे दिया है। अधिकारी से लेकर आम लोग तक इस मंदिर के देखकर अचरज में हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 7
varanasi
- फोटो : amar ujala
काशी में विश्वनाथ मंदिर से लेकर गंगा तक का एक कॉरिडोर बनाया जा रहा है। ताकि श्रद्धालु आसानी से विश्वनाथ मंदिर तक पहुंच सकें। इसके लिए आसपास की घनी आबादी के मकानों को खरीद कर उन्हें ढहाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को विश्वनाथ मंदिर जैसा मंदिर मिला।
विज्ञापन
3 of 7
varanasi
- फोटो : amar ujala
विश्वनाथ मंदिर से लेकर मर्णिकर्णिकाघाट तक बन रहे कॉरिडोर क्षेत्र में मकान नंबर सीके 34 बाई 27 में यह मंदिर मिला है। इसकी पूरी प्रति कृति तो विश्वनाथ मंदिर की है, लेकिन शिव लिंग और नंदी की साइज बड़ा है।
4 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मणिकर्णिका घाट के किनारे दक्षिण भारतीय शैली में रथ पर बना मंदिर मिला है, जिसमें समुद्र मंथन से लेकर कई पौराणिक गाथाएं उकेरी गई हैं। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह मंदिर कितना पुराना है। हालांकि उसकी वास्तु कला को देखने से ऐसा लग रहा है कि यह भी मंदिर के आस पास ही निर्माण हुआ होगा।
विज्ञापन
5 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर कॉरिडोर के लिए खरीदे जा रहे भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए करीब तीन हजार लोग लगाए गए हैं। ये रात में 11 बजे से भोर तीन बजे तक कार्य कर रहे हैं। ध्वस्तीकरण में 43 छोटे बड़े अति प्राचीन मंदिर सामने आए हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार अभी भी कई दुर्लभ मंदिर और विग्रह मिलने की संभावना है। इन सभी को एक स्थान पर रखा जा रहा है। इनके लिए संग्रहालय बनाया जाएगा। मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात नहीं है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित कई उपकरण भी खराब है। वहीं, मंदिर के रेड जोन में प्रतिबंध के बावजूद फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की शिकायत आने पर एडीजी सुरक्षा विजय कुमार ने नाराजगी जताई। कहा कि प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन किया जाए और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई हो।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले पुलिस और पीएसी के जवानों को नियमित प्रशिक्षण देकर ऐसे दक्ष किया जाएगा कि श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार की शिकायत न आए। उन्हें बताया जाएगा कि श्रद्धालुओं से कैसे बातचीत करनी है, उनसे कैसे पेश आना है और उनकी शिकायतों का कैसे समाधान करना है। यह बातें एडीजी सुरक्षा विजय कुमार ने बुधवार दोपहर कमिश्नरी सभागार में पत्रकारों से कहीं।