फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए जुबली स्टार निरहुआ और आम्रपाली

Thu, 31 Aug 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : अमर उजाला
‌बिहार में आई भीषण बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए भोजपुरी सिनेमा के दिग्गजों का जुड़ना जारी है। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अ‌भिनेत्री पाखी हेगड़े के बाद अब भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव और प्रसिद्ध अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : अमर उजाला
निरहुआ और आम्रपाली ने न केवल बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर मदद की बल्कि उन्हें राहत सामग्री भी भिजवाई है। बाढ़ की जानकारी मिलते ही दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे ने सोमवार को पटना के रास्ते छपरा और उसके आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।
विज्ञापन

3 of 6
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने राहत सामग्री का वितरण भी किया था। बाढ़ के प्रकोप को देखते हुए निरहुआ और आम्रपाली ने ज्यादा से ज्यादा लोगों तक राहत सामग्री भेजने का फैसला लिया। इसी के तहत उन्होंने पटना से कई इलाकों के लिए राहत सामग्री रावना किया।

4 of 6
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ पीड़ितों की दशा देख निरहुआ और आम्रपाली बेहद आहत हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए इस सुपरहिट जोड़ी ने 16 सितंबर को मुम्बई में एक चैरिटी शो के आयोजन का फैसला किया है। इसमें भोजपुरी सिनेमा के कई दिग्गज भाग लेंगे और जमा की गई राशि से बाढ़ पीड़ितों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : अमर उजाला
दिनेश लाल यादव ने बताया कि छपरा के तरैय्या प्रखंड में लोवां, धेनुकी आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण से मुझे बाढ़ पीड़ितों के दुखों का आभास हुआ। मैं अपने पीड़ित भाइयों और बहनों की मदद के लिए हर सम्भव प्रयास करुंगा। इसके लिए मैं चैरिटी शो भी करने जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : facebook
उन्होंने फिल्म उद्योग से जुड़े अन्य लोगों से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। वहीं अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा कि इस परिस्थिति में सरकार हर सम्भव मदद कर रही है लेकिन आम जन के सहयोग बिना ये अधूरा सा लगता है। हम मानवता के नाते आगे आयें और लोगों की मदद करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें