भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और अभिनेत्री आम्रपाली दूबे की सुपर हिट जोड़ी इन नेपाल की बर्फिली वादियों में आग भड़का रही है। भोजपुरी फिल्मों की यह 'सुपर हॉट' जोड़ी जल्द ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
2 of 10
Nirahua Amrapali Dubey
- फोटो : अमर उजाला
गांव की पगडंडियों पर प्यार की पींगे बढ़ाने वाले जुबली स्टार निरहुआ अब नेपाल की हसीन वादियों में इश्क फरमा रहे हैं। और हो भी क्यों नहीं उनके साथ उनकी पसंदीदा अभिनेत्री आम्रपाली दूबे जो हैं। अगर आप इसे असलियत में समझ रही हैं तो ठहर जाइये। यह रियल नहीं रील लाइफ है।
विज्ञापन
3 of 10
Amrapali Dubey
- फोटो : अमर उजाला
अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी निरहुआ और आम्रपाली की हॉट जोड़ी इस बार कुछ जोरदार करने जा रही है। जी हां इस बार निरहुआ लंदन जाने वाले हैं। लंदन जाने से पहले नेपाल में शूटिंग कर रहे हैं। उनकी फिल्म का नाम है 'निरहुआ चलल लंदन'।
4 of 10
Dinesh Nirhua and Aamrpali
- फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी फिल्म निरहुआ चलल लंदन की शूटिंग हाल ही झारखंड की राजधानी रांची से शुरु हुई है। यह फिल्म पशुपतिनाथ पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म के डायरेक्टर चंद्रपंथ के मुताबिक फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग विदेशों में की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 10
Nirahua Amrapali Dubey
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म के लेखक संतोष मिश्रा और निर्देशक चंद्रापंत हैं। फिल्म के निर्माता सोनू खत्री और सूरज खड़का हैं। यह फिल्म भोजपुरी परिवेश की कहानी पर आधारित होगी। जिसका किरदार विदेश से भी संबंध रखता है। इस फिल्म की शूटिंग अब नेपाल में चल रही है।
विज्ञापन
6 of 10
Dinesh Nirhua and Aamrpali
- फोटो : अमर उजाला
निरहुआ ने बताया कि एक अगस्त वे नेपाल में शूटिंग करेंगे, इसके बाद वे लंदन जाएंगे। वहीं उनकी को स्टार आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर काफी हॉट-हॉट फोटो पोस्ट कर रही हैं। हालांकि आम्रपाली वहां ठंड से परेशान हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि नेपाल में इतनी ठंड है तो लंदन में क्या हाल होगा।
विज्ञापन
7 of 10
Dinesh Nirhua and Aamrpali
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों रांची में निर्माता सोनू खत्री ने बताया था कि बजट और भव्यता के लिहाज से यह फिल्म भोजपुरी फिल्म जगत में मील का पत्थर साबित होगी। फिल्म में मनोज टाइगर देव सिंह की भी भूमिका प्रमुख है। फिल्म के प्रचारक संजय पुजारी हैं।
8 of 10
Dinesh Nirhua and Aamrpali
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यूपी के गाजीपुर में जन्मे निरहुआ के घर में साइकिल तक नहीं थी। कहीं आने-जाने के लिए पैदल ही सफर तय करना पड़ता था। साल 2003 में दिनेश लाल यादव का म्यूजिक एलबम 'निरहुआ सटल रहे' आया और मार्केट में सुपरहिट हो गया। इसी से वे स्टार बन गए थे।
9 of 10
Aamrpali
- फोटो : अमर उजाला
इसी एलबम के बाद उनकी निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ सटल रहे, निरहुआ चलल ससुराल जैसी सुपरहिट फिल्में बनीं। इसके बाद दिनेश लाल यादव पीछे मुड़कर नहीं देखा। बताया जाता है कि वह अब एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख रुपये तक फीस लेते हैं।
आज दिनेश लाल यादव साल में 4 से 5 फिल्में करते हैं वो सभी हिट रहती हैं। 2015 में आईं उनकी पांचों फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की और ब्लॉकबस्टर रहीं। इस बार ईद पर निरहुआ ने अपनी एक्शन पैक फिल्म के जरिये सलमान खान को टक्कर दी। निरहुआ की फिल्म 'जिगर' ईद के दिन रिलीज़ हुई जो काफी सफल रही।