फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदल गया उल्लास, किसी ने मां खोई तो किसी ने बेटा, रुला देंगी तस्वीरें

Sat, 24 Mar 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
accident - फोटो : अमर उजाला
उत्साह के साथ देवी दर्शन के लिए निकले लोगों को क्या पता था कि उनकी यह आखिरी यात्रा है। सब उल्लास के साथ मंदिर के लिए निकले थे लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। सारी खुशियां मातम में बदल गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
accident - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के गौरैयाडीह के लोग उत्साह के साथ देवी दर्शन के लिए निकले थे। गांव वालों को क्या पता था कि खुशियां मातम में बदल जाएंगी। शुक्रवार को दोपहर बाद हादसे की खबर आई तो अफरातफरी मच गई। सब हादसा स्थल की ओर भागे। शाम को आठ लोगों के मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। हर तरफ सिसकियां और चीत्कार ही सुनाई देने लगी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
accident - फोटो : अमर उजाला
गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर प्रतापगढ़ जिले की सीमा में फतनपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर मोड़ के पास टेंपो पर सवार होकर श्रद्धालु पहुंचे तो सामने आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया। यह खबर जब गौरैयाडीह पहुंची तो अफरातफरी मच गई। गांव के लोग हादसा स्थल की ओर भागे। हादसे में टेंपो में सवार 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें आठ लोग गौरैयाडीह के ही थे। हकीकत पता चलने पर गांव में मातम पसर गया। महिलाओं ने रोना शुरू कर दिया। चीत्कार और सिसकियों से सुनने वाले का कलेजा बैठ जा रहा था। 

 

4 of 6
accident - फोटो : अमर उजाला
किसी ने मां को खो दिया तो किसी ने बेटे और बेटी को। गौरैयाडीह में सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए चलने की तैयारी चल रही थी। कौन-कौन चलेगा यह पहले से तय नहीं था। गांव के ही दीपक के पास टेंपो था। दीपक दर्शन करने जाने के लिए तैयार हुआ तो गांव की महिलाएं भी तैयार होने लगीं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
accident - फोटो : अमर उजाला
टेंपो में 16 लोग सवार हो गए। किसे पता था कि उन्हें काल खींच रहा है। तीन किलोमीटर दूर ही हादसा हो गया और 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में लोग जुटने लगे। आसपास के गांवों के तमाम लोग पहुंचे लेकिन सन्नाटा ही छाया रहा। इस सन्नाटे को सिसकियां ही चीर रही थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद नन्हें लाल पर तो विपत्ति का पहाड़ टूट गया। उसका पूरा घर ही लुट गया। परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर सुनकर उसे काठ मार गया था। वह खामोश हो गए। नन्हें लाल की बहू रंजना (30), पुत्री नीलम (28),  संजना (13), ननिहाल मे ही रहने वाली नतिनी अंशु (7) की मौत हो गई। घर वाले जब दर्शन करने के लिए चौहरजन धाम जा रहे तो पूरे परिवार में उत्साह था। बहू जाने लगी तो बच्चे भी तैयार हो गए। किसे मालूम था कि विधि ने क्या लिखा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें