फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2026: नए साल के जश्न को काशी तैयार, गुलदस्ते में बिखरेगी थाइलैंड, बंगलूरू व पुणे के फूलों की खुशबू

Wed, 31 Dec 2025 05:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

New Year 2026: नए साल की अगवानी में काशी में फूलों का बाजार सज गया है। कस्टमाइज गुलदस्तों की मांग बढ़ गई है। यहां बेंगलुरु से देसी-विदेशी फूलों की खेप आ गई है। 
विज्ञापन
1 of 5
नए साल की अगवानी में सजा फूलों का बाजार - फोटो : अमर उजाला
नए साल के स्वागत और पुराने साल को अलविदा कहने को हर कोई उत्साहित है। नए साल की अगवानी में देसी-विदेशी फूलों की खुशबू भी चारों ओर बिखरेगी। थाईलैंड से लेकर कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु सहित अन्य शहरों से इंग्लिश गुलाब, ऑर्किड, कार्नेशन, विक्टोरिया आदि फूलों की खेप हवाई मार्ग से मंगाई जा रही है। लोगों की पसंद के अनुसार कस्टमाइज गुलदस्तों से बाजार सजा हुआ है। कोरियन, चॉकलेटी, मेमोरी और लक्की नंबर वाले गुलदस्तों की खास मांग है। सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे डिजाइनों के अनुसार भी ऑर्डर दिए जा रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार करीब 60 प्रतिशत एडवांस ऑर्डर मिल चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नए साल की अगवानी में सजा फूलों का बाजार - फोटो : महमूद खान
एक-दूसरे को गुलदस्ता भेंट कर नए साल की अगवानी करने का चलन तेजी से बढ़ा है। इसी वजह से फूलों का बाजार भी रफ्तार पकड़ चुका है। इस समय शहर में 50 से अधिक गुलदस्तों की दुकानें संचालित हैं। क्रिसमस से दो दिन पहले ही गुलदस्तों की बिक्री में तेजी आ गई थी। थाईलैंड के अलावा कोलकाता, दिल्ली, पुणे और बेंगलुरु से रंग-बिरंगे फूल मंगाए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नए साल की अगवानी में सजा फूलों का बाजार - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी फिरोज विश्वास ने बताया कि खासकर बेंगलुरु से बड़ी मात्रा में फूल मंगाए गए हैं, जिनमें विदेशी फूलों की संख्या अधिक है। वहीं मुन्ना गोवर्धन ने बताया कि सोशल मीडिया पर देखे गए डिजाइनों के आधार पर लोग गुलदस्ते बनवा रहे हैं और अभी से ऑर्डर मिलने लगे हैं। इनमें कोरियन डिजाइन के अलावा हैम्पर, चॉकलेटी, करेंसी, मेमोरी (पति-पत्नी व अन्य के फोटो लगे), फ्लावर, हैंड और राउंड बुके शामिल हैं। कई लोग अपने लक्की नंबर के अनुसार फूलों की संख्या तय कर गुलदस्ते बनवा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें; Kashi Vishwanath Dham: नए और पुराने साल के संधिकाल में ले रहे बाबा विश्वनाथ से आशीष, भक्तों का लग रहा तांता

4 of 5
नए साल की अगवानी में सजा फूलों का बाजार - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि बारिश के कारण फूलों की गुणवत्ता पर थोड़ा असर पड़ा है, जिससे गुलदस्तों की कीमत में 50 से 200 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। बाजार में गुलदस्तों की कीमत 150 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक है। हालांकि, ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज गुलदस्ते बनवाते हैं, तो दाम और बढ़ जाते हैं। यहां से पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में भी गुलदस्ते भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नए साल की अगवानी में सजा फूलों का बाजार - फोटो : अमर उजाला
इन फूलों से सजे हैं गुलदस्ते
गुलदस्तों में अधिकतर विदेशी किस्म के फूल इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जो गर्मी में करीब एक सप्ताह और ठंड में 15 दिनों तक ताजगी बनाए रखते हैं। इनमें थाईलैंड की ऑर्किड, सनफ्लावर, लिली, इंग्लिश गुलाब, कार्नेशन, विक्टोरिया, जैनेडो, स्टोवेरिया, ट्यूलिप, जिप्सी, कैबेज और रजनीगंधा आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें