यूपी में पहली बार मुठभेड़ में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मारा गया है। यूपी एटीएस और नक्सली कमांडर के बीच वाराणसी के रामनगर लंका मैदान के पास मुठभेड़ हुई है। नक्सली का साथी भाग निकला।प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के मुखिया बृजेश गंझू का नेटवर्क तीन राज्यों में फैला है। नक्सली कमांडर झारखंड में वारदात को अंजाम देता था फिर महाराष्ट्र भागकर जाता और वहीं शरण लेता था। आर्थिक साम्राज्य पश्चित बंगाल में खड़ा किया था।
मुठभेड़ में मारा गया बृजेश गंझू जांगी एप के जरिये संगठन का संचालन कर रहा था। परिजनों के संपर्क में भी वह था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार जांगी एक सुरक्षित और निजी मेसेजिंग एप है। यह टेक्स्ट मेसेज भेजने और वीडियो, वॉयस कॉल करने की सुविधा देता है।
अपनी उच्च गोपनीयता और सर्वर पर डेटा स्टोर न करने की तकनीक के कारण यह एप चर्चा में है। अब बृजेश के मोबाइल की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।
एटीएस के मुताबिक, जांगी एप से की गई बातचीत और डेटा किसी केंद्रीय सर्वर पर सेव नहीं होता है। सारा डेटा केवल उपयोगकर्ता के अपने मोबाइल डिवाइस पर ही सुरक्षित रहता है। पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर या सिम कार्ड की आवश्यकता नहीं होती है।
विज्ञापन
3 of 13
रामनगर में मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व यूपी एटीएस के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
यह 10 अंकों का एक अद्वितीय जांगी नंबर देता है। चैट और कॉलिंग पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती है। कोई तीसरा व्यक्ति इसे पढ़ भी नहीं सकता। यह धीमे इंटरनेट नेटवर्क पर भी एचडी गुणवत्ता में वॉयस और वीडियो कॉल की सुविधा देता है। यही कारण रहा कि जांच एजेंसियां बृजेश गंझू को ट्रेस नहीं कर पा रही थीं।
4 of 13
रामनगर में मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व यूपी एटीएस के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
नक्सली कमांडर झारखंड में करता वारदात, बंगाल में बढ़ा रहा था आर्थिक साम्राज्य, महाराष्ट्र में लेता रहा शरण
प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के मुखिया बृजेश गंझू का नेटवर्क तीन राज्यों में फैला है। जांच एजेंसी के मुताबिक नक्सली कमांडर झारखंड में वारदात को अंजाम देता था फिर महाराष्ट्र भागकर जाता और वहीं शरण लेता था। आर्थिक साम्राज्य पश्चित बंगाल में खड़ा किया था। कोयला, बीड़ी के पत्ते और रियल इस्टेट में करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
5 of 13
रामनगर में मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व यूपी एटीएस के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
जांच जारी है। अब उसके संगठन के नेटवर्क और वित्तीय स्रोतों की जांच की जा रही है। मुठभेड़ में बचकर भागे उसके साथी के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद कुछ और कड़ियां खुलकर सामने आएंगी। बृजेश ने जघन्य वारदात और लेवी वसूली से उसने अकूत दौलत जुटाई थी। वह साल भर से महाराष्ट्र में रह रहा था।
विज्ञापन
6 of 13
रामनगर में मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व यूपी एटीएस के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
जांच एजेंसियों के मुताबिक, मारा गया बृजेश गंझू कोयला, बीड़ी के पत्तों के ठेकेदार, रियल इस्टेट, परिवहन से जुडे़ कारोबारियों से लेवी वसूलता था। पार्टनरशिप में रियल इस्टेट में बड़ा निवेश किया है। कई सफेदपोश भी उसके संपर्क में थे। अब पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संगठन से जुडे़ कौन-कौन लोग अभी सक्रिय हैं। वित्तीय, लॉजिस्टिक नेटवर्क में कौन लोग शामिल है।
विज्ञापन
7 of 13
रामनगर में मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व यूपी एटीएस के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
छह महीने के भीतर वाराणसी और आजमगढ़ में एटीएस की तीसरी बड़ी कार्रवाई
यूपी एटीएस ने आजमगढ़ और वाराणसी में छह महीने के भीतर तीसरी बड़ी कार्रवाई की है। रविवार की तड़के जहां वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान नक्सली कमांडर बृजेश उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को मार गिराया गया, वहीं, सितंबर के पहले सप्ताह में आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव निवासी मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया गया था।
8 of 13
रामनगर में मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व यूपी एटीएस के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
आरोप था कि नबील का संपर्क आतंकी संगठनों से है। वह आतंकी संगठनों का प्रचार-प्रसार कर रहा है। जांच एजेंसी की तरफ से युवाओं का ब्रेनवॉश करने का आरोप भी लगाया गया। इससे पहले मार्च 2026 में आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव से मोहम्मद शेख की गिरफ्तारी की गई थी। आरोप था कि युवक आतंकी संगठनों से जुड़ा है। आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।
9 of 13
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
- फोटो : एआई
यूपी में 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर
यूपी एटीएस ने रविवार की अल सुबह चार बजे रामनगर लंका मैदान के पास झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के मुखिया बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता (45) को मुठभेड़ में मार गिराया। बृजेश पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम था। बृजेश के खिलाफ 44 मामले दर्ज थे। नक्सली के पास से दो पिस्टल, एक कार्बाइन, भारी मात्रा में कारतूस और एक लाख नकदी बरामद हुई है। इस बीच उसका साथी बाइक से भाग निकला।
10 of 13
एटीएस को देखते ही बाइक पर पीछे बैठा बृजेश फायरिंग करने लगा।
- फोटो : एआई
मुठभेड़ में एटीएस वाराणसी यूनिट के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेट प्रूफ जैकेट में दो गोली लगी थी लेकिन कोई नुकसान नहीं पहुंचा। एटीएस के मुताबिक, यूपी में पहली बार 30 लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर मुठभेड़ में मारा गया है। उधर, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के सोहवन लुट्टू गांव निवासी बृजेश गंझू का झारखंड में 20 साल से आतंक था। डीजीपी ने एटीएस की टीम को दो लाख रुपये का पुरस्कार देने का एलान किया है।
11 of 13
एटीएस को देखते ही बाइक पर पीछे बैठा बृजेश फायरिंग करने लगा।
- फोटो : एआई
एटीएस वाराणसी यूनिट के पुलिस उपाधीक्षक विपिन राय को सूचना मिली कि सोनभद्र-मिर्जापुर के रास्ते झारखंड का दुर्दांत नक्सली अपने साथियों के साथ वाराणसी सीमा में प्रवेश करने वाला है। इस सूचना के आधार पर एटीएस कमांडो के साथ डिप्टी एसपी ने रविवार की तड़के रामनगर थाना क्षेत्र में घेराबंदी शुरू कर दी। टेंगरा मोड़ से मुगलसराय जाने वाली सड़क पर रामनगर लंका मैदान के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों को नजदीक आता देख एटीएस की टीम ने रुकने का इशारा किया।
12 of 13
एटीएस को देखते ही बाइक पर पीछे बैठा बृजेश फायरिंग करने लगा।
- फोटो : एआई
इस पर पीछे बैठे युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। पिस्टल से निकली गोली डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेट प्रूफ जैकेट में सीने के पास जा लगी। जवाबी फायरिंग में पीछे बैठा बाइक सवार बदमाश घायल हो गया। बाइक चलाने वाला हाईवे की ओर भाग निकला। घायल को रामनगर राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए बदमाश की पहचान दुर्दांत नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ सरदार, उर्फ तुषार, उर्फ रंजन, उर्फ फूलचंद उर्फ दुलारचंद के रूप में हुई है।
एटीएस ने रविवार को तड़के सोनभद्र-मिर्जापुर रूट से आ रहे बाइक सवार को रोका।
- फोटो : एआई
डिप्टी एसपी विपिन राय के अनुसार बृजेश गंझू के ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अपहरण समेत 44 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके पास से .32बोर के दो पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस, कार्बाइन, एक लाख नकदी बरामद हुई है।