फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2022: शिव की नगरी में गुजरात की झलक, गरबा-डांडिया के साथ नवरात्र के रंग में डूबी काशी, तस्वीरें

Sat, 01 Oct 2022 11:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में ढोलिडा डांडिया नाइट्स - फोटो : अमर उजाला
जहां पूरे देश में शारदीय नवरात्रि की धूम है। वहीं शिव की नगरी काशी में नवरात्र पूजा में मिनी गुजरात का रूप दिखाई पड़ रहा है।  महासप्तमी के नजदीक आते ही मां के भक्त अलग मस्ती में नजर आने लगे हैं। काशी में हर तरफ लोगों में गरबा-डांडिया की धूम है। व्यापारी हो या गृहणी, सभी डांडिया-गरबा स्थल पर इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।  शनिवार को काशी अग्रवाल समाज की ओर से सिगरा स्थित लॉन में समाज के लोगों ने मां दुर्गा के गीतों पर डांडिया और गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी।

 धीरेंद्र महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने अरे हट जा रे नटखट.., रंगीले म्हारो ढोल ना.., नगाड़े संग ढोल बाजे आदि गीतों पर नृत्य कर वाहवाही लूटी। सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में ढोलिडा डांडिया नाइट्स में रंग बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा गीतों पर शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
विज्ञापन

2 of 8
सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में ढोलिडा डांडिया नाइट्स - फोटो : अमर उजाला
ढोलिडा ढोल रे वगाड़ मारे हिच लेवी, रंगीलो म्हारो ढोल ना, कमरिया रे मारी कमरिया गीतों पर लोग डांडिया और गरबा की मस्ती में डूबे रहे। रंग-बिरंगे परिधानों में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

3 of 8
गरबा-डांडिया के साथ नवरात्र के रंग में डूबी काशी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद नवरात्र में डांडिया की मस्ती हवा में घुलने लगी है। शारदीय नवरात्र की पंचमी से डांडिया के आयोजन शुरू हो गए हैं। स्कूल, कॉलेज और संस्थाओं में नवमी तक डांडिया और गरबा की धूम रहेगी। 

4 of 8
आर्य महिला पीजी कॉलेज में नौ देवी के रूप में शिक्षिकाएं - फोटो : अमर उजाला
आर्य महिला पीजी कॉलेज में नौ देवी के रूपों में शिक्षिकाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं, छात्राओं ने डांडिया की प्रस्तुति से चार चांद लगा दिया। आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद के महोत्सव में हर कोई झूमता नजर आया। ढोली तारो ढोल बाजे गीत पर छात्राओं और शिक्षिकाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन

5 of 8
जैपुरिया स्कूल बनारस में छात्राओं ने डांडिया नृत्य किया - फोटो : अमर उजाला
जैपुरिया स्कूल बनारस में रामायण का मंचन हुआ। वहीं, छात्राओं ने डांडिया नृत्य किया। शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज ने मां दुर्गा की पूजा से की। पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं ने प्रस्तुति दी। इस दौरान मनोज कुमार बजाज, श्याम सुंदर बजाज, अनिल जाजोदिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 8
पहड़िया में अद्भुत डांडिया नाइट्स - फोटो : अमर उजाला
सतंरगी रोशनी, देवी की भक्ति और ढेर सारी मस्ती। कुछ ऐसा ही नजारा था पहड़िया स्थित अशोक विहार कॉलोनी के अद्भुत डांडिया नाइट्स का। गीत-संगीत के बीच डांडिया की मस्ती में हर कोई डूबा नजर आया। हर कोई इस यादगार पल को कैमरे में कैद करना चाह रहा था। मुख्य अतिथि चिकित्सक डॉ. ऋतु गर्ग, व मिसेज इंडिया ईस्ट प्रज्ञा पांडेय रहीं। 
विज्ञापन

7 of 8
वाराणसी पब्लिक स्कूल में नवरात्र महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र में विद्या का आंगन बच्चों की प्रतिभा से चमक रहा है। स्कूलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रामायण के स्वरूपों की झलक देखने को मिल रही है।  वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर में शनिवार को नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय डीएलडब्ल्यू की प्रो. रचना व रामकृष्ण विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य डॉ. भगवतीधर दूबे ने किया। 
विज्ञापन

8 of 8
माई नर्चर प्री स्कूल में नवरात्र महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
माई नर्चर प्री स्कूल महमूरगंज में शनिवार को नवरात्र उत्सव पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। राम तो कोई सीता कोई मां दुर्गा के रूप में सज-धजकर पहुंचा। शुभारंभ प्रधानाचार्य निधि कपूर ने किया। बच्चों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें