डॉक्टरों को सम्मानित करते रोटरी क्लब के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, डॉक्टर्स डे के अवसर पर सोमवार को रोटरी क्लब की विभिन्न संस्थाओं की ओर से वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा, काशी, वृंदा, सारनाथ, रोटरैक्ट क्लब वाराणसी शिवगंगा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर और चिकित्सकों का सम्मान कबीरचौरा स्थित शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में किया जा रहा है।