फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों के साथ टेंट सिटी में रहेंगे पीएम मोदी, फाइव स्टार होटल से कम नहीं हैं यहां की सुविधाएं

Thu, 03 Jan 2019 12:17 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
nri - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। प्रधानमंत्री ने खुद कहा था कि प्रवासी भारतीय दिवस पर आयोजित होने वाले सम्मेलन के दौरान वह बनारस आएंगे। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री टेंट सिटी में प्रवासियों के साथ ही ठहरेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
nri - फोटो : amar ujala
प्रवासियों के रुकने के लिए ऐढ़े में टेंट सिटी का काम जोरों पर चल रहा है। तीन से साढ़े तीन हजार प्रवासियों के रुकने की व्यवस्था यहां की जा रही है। सम्मेलन के लिए अब तक 3700 प्रवासियों का पंजीकरण भी हो चुका है। 
 
विज्ञापन

3 of 10
nri - फोटो : amar ujala
350 बीघा क्षेत्रफल में टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है। रिंग रोड किनारे ऐढ़े गांव में बन रही टेंट सिटी का फाइनल लुक 15 से 18 जनवरी के तक दिखने लगेगा। धूल को रोकने के लिए जमीन पर पानी छिड़क कर रोलर चलाया जाएगा। इसके बाद ऊपर से हरे रंग की प्लास्टिक का नेट बिछाया जाएगा। 

 

4 of 10
nri - फोटो : amar ujala
प्रवासियों के खानपान के साथ खरीदारी का इंतजाम किया गया है। यहां फूड स्ट्रीट विकसित की जा रहीं हैं। प्रवासियों के लिए ठंडे और गरम पानी की आपूर्ति पाइप लाइन से की जाएगी। दोनों तरह के पानी के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही हैं। टेंट सिटी में सीवर सिस्टम विकसित करने के साथ हर टेंट में शौचालय और स्नानागार भी बनाए जा रहे हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 10
nri - फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट से टेंट सिटी तक जाने वाले सभी मार्गों को चमकाने का काम शुरू हो गया है। सड़कें बनाने और रंग-रोगन के साथ ही डिवाडरों का निर्माण हो रहा है। हेरिटेज पोल के लिए डिवाइडरों के बीच खुदाई की जा रही है। बनारसी साड़ी, लकड़ी उद्योग से जुड़े कई स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके लिए डीएम कार्यालय में फार्म भरे जा रहे हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 10
nri - फोटो : amar ujala
सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमान 10 जनवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक थी मगर मेहमानों की सहूलियत के लिए इसमें 10 दिन की बढ़ोतरी कर दी गई है। डीएम सुरेंद्र सिंह का कहना है कि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा प्रतिदिन की जा रही है। स्थानीय प्रशासन के साथ राज्य और विदेश मंत्रालय की टीम भी निगरानी कर रही है।

 
विज्ञापन

7 of 10
nri - फोटो : amar ujala
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे रैली निकालेंगे। इसमें 125 स्कूलों के करीब एक हजार बच्चे शामिल होंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। छह जनवरी को इसे लेकर बैठक होने जा रही है। 

 

8 of 10
nri - फोटो : amar ujala
बेसिक शिक्षा अधिकारी जय सिंह के अनुसार, इस रैली में बच्चे अलग-अलग देशों का झंडा, वहां के राष्ट्र चिह्न लेकर चलेंगे। छह जनवरी को होने वाली बैठक में रैली का पूरा खाका तैयार किया जाएगा। 

 

9 of 10
nri - फोटो : amar ujala
प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार को मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय वाराणसी आएंगे। यहां कमिश्नरी सभागार में बैठक के बाद स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान सभी विभागों की कार्ययोजना और उसके अब तक कराए गए कामों की विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। 

 
विज्ञापन

10 of 10
nri - फोटो : amar ujala
काम की प्रगति और समीक्षा के बाद मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। गुरुवार को ही इलाहाबाद में कुंभ की तैयारियों की समीक्षा के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें