प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता कंपनी मदर डेयरी दिल्ली, एनसीआर के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक कर रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी इसका केंद्र होगा जहां से संचालन होगा। इसकी शुरुआत दो अक्तूबर से हो रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
varanasi
- फोटो : amar ujala
दिल्ली, एनसीआर के बाद मदर डेयरी वाराणसी में दो अक्तूबर से 10 आउटलेट खोलने जा रहा है। सभी 10 आउलेट सेना से रिटायर्ड जवानों को दिया गया है। कंपनी का दावा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 50 हजार किसानों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 4
milk
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष दिलीप रथ और मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सौगत मित्रा सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। बताया कि हरी सब्जियों व फल के साथ ही मदर डेयरी के उत्पाद जैसे दूध, मक्खन, क्रीम, पनीर आदि के साथ-साथ धारा और सफल के भी उत्पाद मिलेंगे। आने वाले दिनों में जिले में सब्जी व्यवसाय से जुड़े किसानों के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन से संबंधित किसानों को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।
सोमवार को कैंटोनमेंट स्थित होटल में बोर्ड व मदर डेयरी के अधिकारी अपनी कार्ययोजना से अवगत कराएंगे। आने वाले समय में पैक्ड मिल्क की मांग बढ़ती जा रही है। इसलिए दुग्ध उत्पाद के क्षेत्र में कंपनियां अपना तेजी से काम करना शुरू कर दी हैं।