फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' की तरह एक्शन से भरपूर होगी सुपरस्टार मोहनलाल की 'महाबजट' फिल्म

Fri, 01 Sep 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
mohanlal - फोटो : अमर उजाला
अपने दमदार अभिनय से ‘मॉलीवुड’ पर राज करने वाले दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए देश की आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी पहुंचे। यहां तीन दिनों तक शूटिंग करने के बाद बुधवार की सुबह रवाना हो गए। आगे की स्लाइड में जानें फिल्म कई रोचक बातें...
विज्ञापन

2 of 7
peter hein - फोटो : अमर उजाला
सुपरस्टार की यह महाबजट फिल्म कई मायनों में बेहद खास है। सुपरस्टार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ओडियान की शूटिंग पिछले कई दिनों से वाराणसी में चल रही थी। अस्सी घाट, राजा घाट समेत कई घाटों पर इस फिल्म की शूटिंग हुई है। स्थानीय मैनेजर विज्जू ने बताया कि फिल्म में सौ दृश्य देश और विदेश के लोकेशन पर शूट हो रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
mohanlal - फोटो : facebook
इनमें से पांच दृश्य वाराणसी के शामिल हैं। बनारस के घाट, मंदिर, पुजारी, गंगा, पूजा पाठ के दृश्य हैं। वाराणसी पहुंचने पर मोहनलाल ने ट्वीट कर कहा कि मैं अपनी नई फिल्म ओडियान की शूटिंग में शामिल होकर बेहद खुश और रोमांचित महसूस कर रहा हूं। इसकी शूटिंग देश की आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी में चल रही है।

4 of 7
mohanlal - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि मोहनलाल की यह फिल्म कई मायनों में खास होगी। फिल्म की कहानी के मुताबिक ओडियान में मोहनलाल ओडियान मानिकन बने हैं जो कालेजादू में महारत रखता है। मोहनलाल केरल के मालाबार और पलक्कड इलाके के जनजाति समूह ओडियान के अंतिम सदस्य हैं।
विज्ञापन

5 of 7
odiyan - फोटो : अमर उजाला
ओडियान ने जीवन के 15 साल वाराणसी में बिताए थे। इसके बाद वह केरल लौट गए। फिल्म में अपने काले जादू के बल पर मोहनलाल कभी भी जानवर में बदलते नजर आएंगे। इसके लिए स्पेशल इफेक्ट का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट बाहुबली से तीन गुने से भी ज्यादा है।
विज्ञापन

6 of 7
odiyan - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बाहुबली द बिगनिंग को बनाने में जहां करीब 180 करोड़ रुपये का खर्च आया था, वहीं ओडियान के लिए करीब 600 करोड़ का बजट बताया जा रहा है। अटकलों के मुताबिक यह फिल्म मोहनलाल की अंतिम फिल्म होगी। इसके बाद वह मुख्यधारा की सिनेमा से सन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mohanlal - फोटो : अमर उजाला
इसी को देखते हुए फिल्म के निदेशक श्रीकुमार मेनन ओडियान को भव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बाहुबली के दमदार एक्शन दृश्यों को फिल्माने वाले पीटर हेइन इस फिल्म में भी स्टंट मास्टर का काम कर रहे हैं। मोहनलाल ने ओडियान का किरदार निभाने के लिए करीब 15 किलो वजन कम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें