बनारस क्लब में रविवार शाम फैशन शो में हाई बीट्स के बीच रैंप पर मॉडलों ने कैट वॉक किया। इस दौरान भारतीय और पश्चिमी कला व संस्कृति में रंगे परिधान दिखे। कहीं, चटक रंग दिखे तो किसी ने प्रिंट में हल्के रंगों के इस्तेमाल को अपनी ड्रेस में जगह दी। काशी की हस्तकला, फैब्रिक्स के पुट भी परिधानों में नजर आए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
ramp walk
- फोटो : अमर उजाला
सायनोजर 2018 में मॉडलों ने जमकर जलवा बिखेरा। इस डिजाइनर शो में आईनिफ्ड के छात्र, छात्राओं ने 16 चक्र में कई परिधानों को रैंप पर प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
3 of 6
ramp walk
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई और दिल्ली से आए 17 मॉडल्स ने एक से बढ़कर एक डिजाइनर और फैशन के नए रंग को परिधानों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
4 of 6
ramp walk
- फोटो : अमर उजाला
सुपर मॉडल्स में सोनालिका सहाय, दीप्ती गुजराल, अंकिता जैन, डाना मसी, श्रीष्टी राना और रिया सुबोध ने परिधानों को पहनकर रैंप वॉक किया।
विज्ञापन
5 of 6
ramp walk
- फोटो : अमर उजाला
कोरियोग्राफर प्रनव हमाल और बैक स्टेज मैनेजर पूजन शर्मा रहे। प्रदीप आनंद सिंह और ट्रैवेल्स एजेंसी की अनुपमा सिंह ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसपी आरके भारद्वाज ने किया। बनारस क्लब के सचिव दीपक माहेश्वरी व कोषाध्यक्ष जयदीप सिंह ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजन नवीन कपूर रहे।