फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात आने से पहले दुल्हन लापता, परिवार वालों को लेना पड़ा एक अनचाहा फैसला

Sun, 11 Jun 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 6
demo pic - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मनपसंद दूल्हा नहीं मिलने से एक दुल्हन इस कदर नाराज हो गई कि बारात आने के पहले वह घर से लापता हो गई। दूल्हन के गायब होने से परेशान परिवार वालों एक अनचाहा फैसला लेना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
demo pic - फोटो : अमर उजाला
चुनार इलाके के एक गांव में शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थीं। लड़की पक्ष का पूरा परिवार शादी को यादगार बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा था। मिठाइयों के आर्डर दे दिए गए ‌थे। हर तरफ खुशियां ही खुशियां थीं।
विज्ञापन

3 of 6
shadi - फोटो : amar ujala
तभी बारात आने से ठीक पहले दूल्हन लापता हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद परिवार वालों को पता चला कि लड़की को दूल्हा पसंद नहीं था, इसलिए वह घर छोड़कर चली गई है। यह खबर सुनकर पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।

4 of 6
demo pic - फोटो : अमर उजाला
घर की इज्जत बचाने के लिए परिवार वालों ने तभी एक अनचाहा फैसला लिया जिससे शादी की खुशियां काफूर होने से बच गईं। शुक्रवार रात को बारात आई। कन्या पक्ष ने दूल्हे सहित बारातियों की खूब आवभगत की।
विज्ञापन

5 of 6
marriage
पंडित ने जब फेरों के लिए दुल्हन को बुलवाया तो कन्या पक्ष की ओर से दुल्हन के रूप में आई लड़की को देख बारातियों में कानाफूसी शुरु हो गई। दुल्हे ने देखा कि जिस लड़की से उसका विवाह तय हुआ था उसके स्थान पर उसकी छोटी बहन दुल्हन बनी बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
मामला तूल पकड़ने लगा। इस पर गांव के बड़े बुजुर्ग आगे आए और वर एवं उसके परिजनों को हालात का वास्ता देते हुए किसी प्रकार छोटी बहन से विवाह करने के लिए राजी कर लिया। दुल्हे ने भी उदारता का परिचय देते हुए दूल्हन की छोटी बहन से विवाह रचा लिया। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में होती रही। ​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें