फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चापड़ से फाड़ दिया भाई के पेट... मां की नग्न लाश को नहर में फेंका; राहुल की बर्बरता देख कांप गए लोग

Wed, 14 Jan 2026 01:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर में मंगलवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई। बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी और उनकी मां की उनके सौतेले भाई राहुल ने हत्या कर दी। आरोपी ने सौतेले भाई का पेट फाड़ दिया। इसके बाद शवों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर ले गया था। 
विज्ञापन
1 of 10
Mirzapur Double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के मिर्जापुर में मंगलवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई। मड़िहान थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित गुप्ता भवन में एक युवक ने अपनी सौतेली मां और भाई को बर्बरता से काट डाला। बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी आयुष गुप्ता (30) और उनकी मां ऊषा गुप्ता (55) की उनके सौतेले भाई राहुल ने चापड़ से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने दोनों शवों को ठिकाने लगाने का प्रयास किया।

हत्या के बाद आरोपी राहुल ने दोनों शवों को ठिकाने लगाने का प्रयास किया। आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली से शवों को 500 मीटर दूर नहर की ओर ले गया। लेकिन नहर से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले ही रास्ते में आयुष का शव ट्रैक्टर से सड़क पर गिर गया। इसके बाद उसने अपनी सौतेली मां ऊषा का शव नहर में फेंका। जब वह आयुष के शव को उठाने पहुंचा, तो वहां मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई।
विज्ञापन

सौतेले भाई का फाड़ दिया पेट
बताया जा रहा है कि राहुल के अंदर इस कदर गुस्सा था कि उसने सौतेली मां व भाई की नृशंस हत्या कर दी। उसने चापड़ से भाई का पेट फाड़ दिया तो सौतेली मां के सिर सहित पूरे शरीर पर पांच वार किए। 
विज्ञापन

इसके बाद खून से लथपथ शवों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर ठिकाने लगाने के लिए ले गया। अगर नहर में मां और बेटे के शवों को फेंक दिया होता तो उसे भागने का मौका मिल जाता। लेकिन ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ऊषा गुप्ता का शव मिल गया, लेकिन शव पर कोई वस्त्र नहीं था। 

पत्नी की हत्या में आयुष गया था जेल
आयुष गुप्ता ने भी दो शादियां की थीं। उसकी पहली शादी जिगना निवासी पिंकी गुप्ता से लगभग 8 वर्ष पहले हुई थी, जिससे सात वर्षीय पुत्र ओम है। वह अपने ननिहाल में रहता है। कुछ साल पहले पिंकी गुप्ता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। 
 
विज्ञापन

मायके वालों की तहरीर पर आयुष के साथ पूरे परिवार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में आयुष जेल गया था। बाद में दोनों पक्षों की आपसी सहमति पर मामला समाप्त हुआ था। इसके बाद आयुष की ददरी गांव में दूसरी शादी हुई थी। आयुष की दूसरी पत्नी भी तीन साल से मायके में रह रही है।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
यूपी के मिर्जापुर के मड़िहान थाने से 200 मीटर दूर गुप्ता भवन में मंगलवार की सुबह बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी आयुष गुप्ता (30) और उनकी मां ऊषा गुप्ता (55) की सौतेले भाई राहुल ने भुजाली (चापड़) से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शवों को ठिकाने लगाने के लिए 500 मीटर दूर ट्रैक्टर ट्रॉली से नहर पर ले गया, मगर डेढ़ सौ मीटर पहले ही रास्ते में आयुष का शव सड़क पर गिर गया। सौतेली मां का शव नहर में फेंकने के बाद वह आयुष का शव उठाने पहुंचा तो लोगों की नजर पड़ गई।

 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऊषा गुप्ता के दामाद राजकुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल के अलावा दपंती राम प्रसाद व सुषमा पर भी हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि राहुल ने बिल्डिंग मैटेरियल वाली जमीन दंपती को बेच दी थी। राम प्रसाद व उसकी पत्नी इस जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसी बात पर विवाद चल रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की सुबह सौतेली मां ऊषा गुप्ता और सौतेले भाई आयुष गुप्ता की हत्या के बाद उनके शवों को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने जल्दबाजी की। ट्रैक्टर के बंपर पर आयुष तो ट्रॉली में ऊषा के शवों को लादकर पटेवर गांव मड़िहान ब्रांच नहर पहुंचा। 

वहां उसने ऊषा का शव नहर में फेंक दिया, लेकिन आयुष का शव ट्रैक्टर के बंपर पर नहीं मिला। इस पर राहुल रास्ते में शव खोजते हुए लौट रहा था, मड़िहान तिराहे पर सड़क किनारे आयुष का शव मिला। शॉल से ढककर वह शव उठाने लगा, तभी चौराहे पर पहले से बस का इंतजार कर रहे दो राहगीरों ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन

पकड़े जाने के डर से राहुल वहां से भाग निकला। घर पहुंचकर सबूत मिटाने की जुगत करने लगा। मड़िहान पुलिस ने आयुष के शव को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त हथियार, ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने लेकर आई। ढाई घंटे बाद साढ़े तीन किमी दूर हसरा गांव के सामने नहर के पानी में ऊषा गुप्ता का शव मिल गया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें