फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हाई स्पीड ट्रेन में सफर करेंगे प्रवासी भारतीय, इसमें है बहुत कुछ खास, तस्वीरों में देखें भव्यता

Mon, 31 Dec 2018 11:14 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
T 18 - फोटो : twitter
भारत में निर्मित पहली हाई स्पीड ट्रेन टी18 प्रवासी भारतीयों के सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाएगी। उन्हें प्रयागराज से नई दिल्ली तक टी18 सहित विशेष लग्जरियस ट्रेनों से ले जाया जाएगा। विदेश मंत्रालय व रेल मंत्रालय मिलकर इस पर बृहद योजना तैयार कर रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
T 18 - फोटो : अमर उजाला
जनवरी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। लगभग पांच हजार प्रवासी भारतीयों के इसमें शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। लिहाजा भारत की आतिथ्य परंपरा का एहसास कराने के साथ ही यहां की संस्कृति व कला से प्रवासी भारतीयों को रूबरू कराने के लिए शासन प्रशासन जी जान से जुटा हुआ है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
T 18 - फोटो : अमर उजाला
तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रवासी भारतीयों को कुंभ मेले की भव्यता दिखाने की भी योजना है। इसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो प्रवासी भारतीयों को टी18 से प्रयागराज से नई दिल्ली भेजा जाएगा। इसके अलावा शताब्दी व राजधानी सरीखी ट्रेनों को भी दिल्ली तक उन्हें ले जाने के लिए लगाया जाएगा। 

 

4 of 6
T 18 - फोटो : twitter
हाल ही में प्रयागराज से नई दिल्ली के बीच हुए टी18 के ट्रायल रन को भी इसी क्रम में देखा जा रहा है। वाराणसी से प्रयागराज तक प्रवासी भारतीयों को लग्जरी बसों से भेजा जाएगा। इसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है।
 
 
विज्ञापन

5 of 6
T 18 - फोटो : twitter
खास बातें
- 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम
- दो एग्जीक्यूटिव और 14 नॉन एग्जीक्यूटिव क्लास मिलाकर 16 डिब्बे
- सभी डिब्बे एक दूसरे से जुड़े और वातानुकूलित चेयर कार।
- सीटें इस तरह से डिजाइन की गई हैं कि 360 डिग्री पर घूम सकती हैं
- वाई-फाई सुविधा से लैस, एडवांस पैसेंजर इंफार्मेशन सिस्टम रहेगा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
T 18 - फोटो : अमर उजाला
खास बातें
- रीडिंग लाइट्स और डिफ्यूजिंग लाइट्स
- वृद्धों और दिव्यांगों के लिए अलग से व्यवस्था, व्हील चेयर के साथ भी कर सकते हैं यात्रा
- ट्रेन के दरवाजे टच सेंसिटिव हैं और रुकने पर ही खुलते हैं।
- खास पेंट्रीकार, टच फ्री बायो वैक्यूम टॉयलेट
-सुरक्षा के लिए प्रत्येक कोच में 6 सीसीटीवी कैमरे, टॉक बैक यूनिट यानी पैसेंजर इमरजेंसी कम्यूनिकेशन यूनिट, ट्रेन स्टॉफ से सीधे बातचीत

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें