आइए हम आपको बताते हैं गाजीपुर जिले के बहरियाबाद कस्बा स्थित मजहर मेमोरियल उर्दू लाइब्रेरी में जहां विभिन्न भाषाओं की हजारों पुस्तकें मौजूद हैं। इस पुस्तकालय की स्थापना स्थानीय कस्बा निवासी एहतेशामुद्दीन सिद्दीकी ने पंद्रह अगस्त वर्ष 1978 को चंद किताबों से की, जो आज पुष्पित पल्लवित होकर एक प्रतिष्ठित पुस्तकालय के रूप में अपनी सेवा प्रदान कर रहा है। 1264 सदस्यों वाले इस पुस्तकालय में 34631 पुस्तकें हैं, जिनमें हिंदी की 11317, उर्दू की 16210, अंग्रेजी की 3152,.पांडुलिपियां 1007, अन्य 2945 पुस्तकें हैं।