फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रोज़ डे' पर गुलाब से करें प्यार का इजहार, आपकी मोहब्बत बयां करने के लिए सजे बाजार, देखें तस्वीरें

Fri, 08 Feb 2019 10:15 AM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
rose day
फरवरी(February)  को प्यार का महीना यूं ही नहीं कहा जाता। कुछ तो ऐसा होता है इस महीने में जिससे फिजाएं मोहब्बत की खुशबू से महक उठती है। इस प्यार के हफ्ते को वेलंटाइन वीक(valentine week) के रूप में प्रेमी जोड़े मनाते है। सात फरवरी से यह सप्ताह शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगा। जिसका पहला दिन 'रोज़ डे'(rose day) के रूप में मनाया जाता है। इस गुलाबी मौसम में दोस्ती हो या प्यार दोनों को गुलाब की खुशबू से महकाने का युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिलता है। इस 'रोज़ डे'(rose day) बाजार में कई खास तरह के गिफ्ट आए है, जिसे आप अपने प्रियजनों को दे सकते हैं। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...

विज्ञापन

2 of 6
rose day - फोटो : amar ujala
मन में हमसफर का सपना संजोए, हाथों में लाल गुलाब लिए इजहार-ए-मोहब्बत होगा और प्यार का यह फूल रिश्तों में नए रंग भरेगा। कोई अपने प्यार का इकरारनामा इजहार-ए-मोहब्बत से तो कोई मोहब्बत-ए-गजल से करेगा। ऐसा नहीं कि वैलेंटाइन वीक(valentine week) केवल युवाओं के लिए होता है बल्कि हर उम्र का वह शख्स जो कभी प्यार किया था या प्रेम के अटूट बंधन में बंध रहा हो। प्यार का गुलाबी सप्ताह गुरुवार को रोज-डे(rose day) से शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
rose day - फोटो : amar ujala
फरवरी के महीने को लेकर प्रेमी जोड़ो के साथ दोस्तों की टोलियों ने सप्ताह भर के सैलिब्रेशन की प्लानिंग भी कर ली है। इसके लिए हर दिन के हिसाब से शहर की गिफ्ट गैलरी भी सज गई है। रोज डे(rose day) के दिन अलग-अलग तरह के गुलाब को लोगों को अलग-अलग भावनाओं के साथ दिया जाता है। रोज डे(rose day) से शुरू होने वाले वैलेंटाइन वीक(valentine week) के लिए फूल व्यवसायी भी लगे है। 

4 of 6
rose day - फोटो : amar ujala
मलदहिया स्थित फूल मंडी में गुलाब के फूलों की मांग में तेजी आ गई है। बुके तैयार करने वाले राकेश ने बताया कि अमूमन जो गुलाब 10 से 15 रुपये में बेचते हैं, वो वेलेंटाइन डे(valentine day) पर 40 से 50 रुपये का बिकता है। गिफ्ट शॉप संचालकों ने भी खास तैयारी की है। जज्बातों को जुबां लाने के लिए ग्रीटिंग, कोटेशन, शोपीस की भरमार है। 
विज्ञापन

5 of 6
rose day - फोटो : amar ujala
यहीं नहीं आर्टिफिशियल गुलाब की लुभावनी रेंज भी मौजूद हैं। संचालक मनीष का कहना है कि आर्टिफिशियल गुलाब 35 रुपये से लेकर 300 रुपये तक में उपलब्ध है। गिफ्ट शॉप पर चॉकलेट की कई वैराइटी उपलब्ध हैं। हार्ट स्टिक, हार्ट शेप, चॉकलेट, कप चॉकलेट, चॉकलेट विथ टैडी आदि की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
मोहब्बत के सप्ताह का टाइम टेबल कुछ इस तरह से है : 7 फरवरी- रोज डे(rose day), 8 फरवरी- प्रपोज डे(Propose day), 9 फरवरी- चॉकलेट डे(Chocolate day), 10 फरवरी-टेडी डे(Teddy day), 11 फरवरी- प्रॉमिस डे(Promise day), 12 फरवरी- किस डे(Kiss day), 13 फरवरी हग डे(Hug day), 14 फरवरी- वैलेंटाइन डे(valentine day)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें