रक्षाबंधन को महज तीन दिन शेष हैं तो बाजार गुलजार है। रक्षा बंधन पर बहनों को शुभकामना संदेश से लेकर दूर बैठे भाइयों से रक्षा वचन तक का काम वाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर आदि पर दिया जा रहा है। रक्षाबंधन से जुड़े तमाम तरह के फोटो, वीडियो ओर पोस्टर अपडेट हो रहे हैं। राखी पर भाई-बहन एक दूसरे के लिए उपहार भी पसंद कर रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 7
raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मार्केट लंका, गोदौलिया, सिगरा, लक्सा, गुरूबाग, चेतगंज, लहुराबीर में सजी राखी की दुकानों पर शाम होते होते भीड़ बढ़ जाती है। छोटे बच्चों में अपनी राखी के लिए खास प्लानिंग है। उन्होंने माता-पिता से फरमाइश कर दी है कि उन्हें किस कार्टून करेक्टर वाली और रंग-रूप वाली राखी चाहिए। नन्हीं परियों की इच्छा है कि वे अपने भाइयों को डिजाइनर राखी बांधें।
विज्ञापन
3 of 7
raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला
सोशल साइट पर भाई-बहन के प्यार और नोकझोंक से जुड़े विभिन्न संदेश व विडियो उपलब्ध हैं। मैसेज में जहां रक्षाबंधन के त्योहार का इतिहास नजर आ रहा है। संदेश और तोहफे के साथ कई भाई-बहन अपने लाइव फोटो फेसबुक व विभिन्न सोशल साइट पर शेयर कर रहे हैं, तो वहीं दूर रहने वाले भाई अपने बहन कमिंग फॉर राखी जैसे लाइव स्टेट्स अपनी बहनों को भेज रहे हैं।
4 of 7
raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला
राखी पसंद करने के लिए बच्चे भी मां-बाप के साथ खरीददारी के लिए आ रहे हैं। माता-पिता भी खरीदने से पहले बच्चों की तसल्ली कराते हैं- बेटा यह पसंद है न। बाजार में बच्चों को लुभाने के लिए जो राखियां हैं, उनमें क्रिकेट खेलते बजरंगबली, गिटार बजाते श्रीगणेश, डोरेमॉन, छोटा भीम, मिकी माऊस, स्पाइडर मैन और अन्य कार्टून चरित्रों से सजी राखियां मुख्य हैं। इनकी कीमत 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है।
विज्ञापन
5 of 7
raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला
ज्वेलरी शॉप पर राखी खरीद रही बहनों का उत्साह देखने वाला है। बड़ों की पसंद स्टोन रखी है। चांदी की राखी भी खास पसंद की जा रही है। इसकी कीमत ढाई सौ रुपये से लेकर 1800 रुपये तक है। पूजा की थाली भी 200 रुपये से 250 रुपये तक में उपलब्ध है।
विज्ञापन
6 of 7
sweets
चाकलेट और देसी मिठाइयों की मांग ज्यादा
अस्सी स्थित एक मिठाई दुकान के संचालक राकेश ने बताया कि चाकलेट और देसी मिठाई की मांग अच्छी है। डिब्बा बंद रसगुल्ला और ड्राइफ्रूट तथा खजूर भी पसंद किए जा रहे हैं।
उपयोगी उपहार बने पसंद
राखी पर भाई-बहन एक दूसरे के लिए उपहार भी पसंद कर रहे हैं। माई क्यूटेस्ट ब्रदर लिखे कॉफी मग, कुशन कवर के अलावा फोटो ऑन टीशर्ट बच्चों के लिए पसंदीदा उपहार हैं। बड़े एक-दूसरे के एड्रेस पर ऑनलाइन शापिंग कर उपहार भिजवा रहे हैं