फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः हवालात में बंद युवक ने काटी हाथ की नस और गर्दन, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

Sat, 03 Nov 2018 08:27 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 मोबाइल चोरी के आरोप में गुरुवार को वाराणसी के चेतगंज थाने की हवालात में दालमंडी निवासी साजिद (30) ने किसी धारदार वस्तु से खुद के हाथ की नस और गर्दन काट ली। साजिद को लहूलुहान देख पुलिसकर्मियों के हाथपांव फूल गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.... 

 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
आननफानन में उसे मंडलीय अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उधर, घटना की जानकारी पाकर साजिद के परिजनोें ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप चेतगंज थाने के समीप सड़क जाम कर दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। बता दें कि इससे पहले बुधवार को चोलापुर पुलिस की अभिरक्षा में अभियुक्त राजू ने अपने पेट पर धारदार वस्तु से वार कर खुद को घायल कर लिया था। 
 

4 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
चेतगंज पुलिस के अनुसार दालमंडी निवासी साजिद नई सड़क इलाके में कपड़े की दुकान लगाता है। कुछ लोगों ने उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसे पुलिस को सौंपा है। इसी बीच उसने हाथ के कड़े से खुद को घायल कर दिया। उधर, साजिद के परिजनों को कहना था कि उसे झूठे आरोप में फंसाया गया है इसी से नाराज होकर उसने किसी धारदार वस्तु से खुद को घायल किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP Police
इस संबंध में थानाध्यक्ष चेतगंज ने बताया कि तेलियाबाग निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर साजिद को लाकर हवालात में बैठाया गया था। इसी बीच उसने खुद को घायल कर लिया। फिलहाल मंडलीय अस्पताल में उसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें