फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मकर संक्रांति की धूम, देखें तस्वीरें

Sat, 14 Jan 2017 08:41 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
Makar Sankranti in varanasi - फोटो : अमर उजाला
 देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में आज हर तरफ मकर संक्रांति पर्व की धूम रही । भीषण ठंड के बावजूद आज काशी में नहान के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
Makar Sankranti in varanasi - फोटो : अमर उजाला
गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु सिर पर गठरी और कंधे पर झोला लिए अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक बढ़ते नजर आए। सबसे ज्यादा भीड़ दशाश्वमेध घाट पर रही।
विज्ञापन

3 of 9
Makar Sankranti in varanasi - फोटो : अमर उजाला
चितरंजन पार्क में तिल रखने की जगह नहीं थी। मणिकांचन योग में सूर्य आज दोपहर में 1.51 बजे मकर राशि में प्रवेश कर गए। इससे 16 घंटा पहले ही पुण्यकाल आरंभ होने से भोर से ही डुवकी लगने लगी थी।  

4 of 9
Makar Sankranti in varanasi - फोटो : अमर उजाला
सूर्य भगवान के उत्तरायण होने के साथ ही शुभ घड़ी की शुरुआत हो गई। मकर संक्रांति पर गंगा के दोनों किनारों पर मेला लग गया। रेती उस पार बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ त्योहार मनाने पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 9
Makar Sankranti in varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान लोगों ने खूब पतंग उड़ाए और घोड़े की सवारी की। पूरे शहर में दिनभर भक्काटे की आवाज गूंजती रही। वहीं इस दौरान एक हादसा हो गया। मंडुआडीह ककरमत्ता ओवर ब्रिज पर चीनी मंझे की चपेट में आ जाने से बाइक सवार चोटिल हो गया। 
विज्ञापन

6 of 9
Makar Sankranti in varanasi - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति पर खिचड़ी दान लेने के लिए शुक्रवार की रात को ही गरीबों के कुनबे गंगा घाटों पर कतारबद्ध हो गए। घाटों की सीढ़ियों पर सैकड़ों परिवार खिचड़ी का दान लेने के लिए चादरें बिछाए नजर आए।
विज्ञापन

7 of 9
Makar Sankranti in varanasi - फोटो : अमर उजाला
वहीं रामनगर स्थित बलुआ घाट पर मां गंगा की महाआरती व् दुग्धाभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मकर संक्रांति के अवसर पर तीन बटुक ब्राह्मण नीरज द्विवेदी, पियूष द्विवेदी, प्रशांत द्विवेदी द्वारा मां गंगा की भव्य आरती की गई।

8 of 9
Makar Sankranti in varanasi - फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा भीड़ दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, शीतला घाट, तुलसी घाट, गंगामहल घाट, रीवा घाट, जानकी घाट, राणा महल घाट, गाय घाट, राज घाट, निषादराज घाट, सिंधिया घाट, चेतसिंह किला घाट पर रही।
विज्ञापन

9 of 9
Makar Sankranti in varanasi - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग और आलोक विभाग की ओर से सड़क से लेकर घाट तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त की गई है। घाटों की सफाई का जिम्मा संभाल रही आईएलएफएस कंपनी को सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें