फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर काशी में संस्कृति का मेला, देखें रोचक तस्वीरें

Sun, 15 Jan 2017 07:22 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
Makar Sankranti in varanasi - फोटो : अमर उजाला
दुनिया को आध्यात्म का पाठ पढ़ाने वाली काशी में मकर संक्रांति को लोगों ने अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। सनातनी परंपरा का निर्वाह करने के लिए बड़ी संख्या में लोग गंगा तटों पर आए । भगवान भास्कर की मौजूदगी में गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई और उन्हें अर्घ्य दिया। युवाओं ने पतंगबाजी में अपने हुनर दिखाए तो गंगा पार रेती पर सैलानियों की आमद आम दिनों से कई गुना ज्यादा रही। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Makar Sankranti in varanasi - फोटो : अमर उजाला
गिरते हैं शह सवार ही मैदान ए जंग में... पतंगबाजी का शौक रखने वालों ने जहां पेच लड़ाए वहीं युवतियों और बच्चों ने घुड़सवारी का लुत्फ उठाया। घुड़सवारी के दौरान कई दफा वे असंतुलित होकर गिरे भी मगर हौसला बरकरार रखा। इस दौरान एक मोहतरमा घोड़े की सवारी के लिए आतुर दिखीं।  
विज्ञापन

3 of 6
Makar Sankranti in varanasi - फोटो : अमर उजाला
मोहतरमा लग रहा था कि पहली बार घोड़े पर बैठीं थीं, इसलिए उसे संभाल नहीं सकीं। नतीजा अपने साथी के साथ वह जमीन पर आ गिरीं। वहीं उनके परिचित उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। गंगा पार रेती पर तमाम सैलानियों ने भी घुड़सवारी का आनंद लिया। शहर के कोलाहल से दूर रेती पर खूब मस्ती की।

4 of 6
Makar Sankranti in varanasi - फोटो : अमर उजाला
इनसे मिलिए ये हैं ‘रोलेक्स बाबा’। अपनी फिल्म जॉली एलएलबी-2 की शूटिंग के लिए वाराणसी के घाटों की खाक छानने वाले बालीवुड के ‘रुस्तम’ अक्षय कुमार ‘रोलेक्स बाबा’ उर्फ लाल बाबा का इंटरव्यू ले चुके हैं। अक्षय रोलेक्स बाबा से इतने प्रभावित हुए कि उनका करीब डेढ़ मिनट का वीडियो इंटरव्यू ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
विज्ञापन

5 of 6
Makar Sankranti in varanasi - फोटो : अमर उजाला
गंगा तटों पर शनिवार को गरीबों के कुनबे खिचड़ी का दान लेने के लिए जगह-जगह पंक्तिबद्ध होकर बैठे रहे। बच्चों, युवतियों ने भी हाथ में थालियां, कटोरे उठा लिए थे। स्नान के बाद लोगों ने अन्न-वस्त्र का खूब दान किया। तिलकुट, चूड़ा, रेवड़ी बांटी गई। खिचड़िया बाबा के दरबार में खिचड़ी का प्रसाद लेने के लंबी लाइन लगी ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Makar Sankranti in varanasi - फोटो : अमर उजाला
काशी में मकर संक्रांति पर शनिवार को तापमान 4.09 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बावजूद गंगा में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं लोगों ने चाय की चुस्कियों के साथ इन मस्ती भरे माहौल का आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें