फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: मेजर रौनक सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा काशी, परिवार की चीत्कार से पसरा मातम; सेना ने दी अंतिम विदाई

Sat, 20 Sep 2025 11:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: श्रीनगर के बारामुला में तैनात मेजर रौनक सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर वाराणसी पहुंचा तो परिवार में चीख- पुकार मच गई। 
विज्ञापन
1 of 5
मेजर रौनक सिंह के रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर के बारामुला में तैनात मेजर रौनक सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार की रात वाराणसी स्थित आवास पर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रोना- बिलखना देख हर किसी का कलेजा फटा जा रहा था। 
विज्ञापन

2 of 5
मेजर रौनक सिंह को दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
बारामुला में तैनात मेजर रौनक सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। शनिवार की देर शाम 7.45 बजे पार्थिव शरीर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा। 
विज्ञापन

3 of 5
मेजर रौनक सिंह को दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट पर सेना ने मेजर रौनक सिंह को अंतिम सलामी दी। सेना के ब्रिगेडियर, सीओ समेत अधिकारी व जवानों ने सलामी दी। मेजर का शव देखकर परिजन भावुक हो गए। 

4 of 5
मेजर रौनक सिंह को दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर औद्योगिक आस्थान स्थित आवास पर पार्थिव शरीर रात 8 बजे के बाद पहुंचा, जहां राजनीतिक, प्रबुद्धजनों और समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि दी। 

इसे भी पढ़ें; Sarva Pitru Amavasya 2025: अमावस्या पर कल पितरों को देंगे विदाई, रात में लगेगा सूर्यग्रहण, पढ़ें- खास बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ निवासी मेजर रौनक सिंह का परिवार कई वर्षों से चांदपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में रह रहा है। डेढ़-दो वर्ष पूर्व ही रौनक सिंह का विवाह हुआ था। पार्थिव शरीर को सलामी देते हुए पत्नी बिलखती रहीं। उनको संभालते हुए परिवार की अन्य महिलाओं का भी रो- रोकर बुरा हाल रहा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें