फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: नागा साधुओं ने आराध्य को अर्पित किया त्रिवेणी का पुण्य, दिखाया शास्त्र और शस्त्र का कौशल

Wed, 26 Feb 2025 04:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mahashivratri 2025 : काशी में महाशिवरात्रि पर नागा साधुओं ने अपने आराध्य बाबा विश्वनाथ को त्रिवेणी का पुण्य अर्पित किया। हनुमान घाट से गौदौलिया तक सड़क के दोनों तरफ बैरिकेडिंग के बीच से जब अखाड़ों की पेशवाई निकली तो हर- हर महादेव से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन
1 of 11
Mahashivratri 2025: पेशवाई में शामिल नागा साधु - फोटो : PTI
बाबा विश्वनाथ की नगरी में कण- कण शंकर का भाव साकार हुआ। गंगा घाट, गलियां और सड़कों पर शिव के गणों का जयघोष। महाशिवरात्रि पर नागा साधुओं ने अपने आराध्य को त्रिवेणी का पुण्य अर्पित किया। शस्त्र और शास्त्र से महादेव के चरणों में श्रद्धा का भाव अर्पित किया। 
विज्ञापन

2 of 11
Mahashivratri 2025: पेशवाई में शामिल नागा साधु - फोटो : PTI
ब्रह्म मुहूर्त में अखाड़ों में पेशवाई की तैयारी शुरू हो गई। हनुमान घाट से गौदौलिया तक सड़क के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन

3 of 11
Mahashivratri 2025: पेशवाई में शामिल नागा साधु - फोटो : PTI
हर- हर महादेव का जयकारा लगाते हुए नागा साधुओं की टोली निकली तो सड़क किनारे खड़े श्रद्धालुओं के हाथ खुद ब खुद जुड़ने लगे। 
 

4 of 11
Mahashivratri 2025: पेशवाई में शामिल नागा साधु - फोटो : PTI
नागा साधुओं का आशीष पाने के लिए हर कोई आतुर नजर आ रहा था। करतब और कौशल का प्रदर्शन करते हुए नागाओं की टोली बाबा के धाम की ओर बढ़ रही थी। 

विज्ञापन

5 of 11
Mahashivratri 2025: पेशवाई में शामिल नागा साधु - फोटो : PTI
गौदौलिया से काशी विश्वनाथ धाम के रास्ते पर श्रधालुओं की कतार हर- हर महादेव का जयघोष कर रही थी। 
विज्ञापन

6 of 11
Mahashivratri 2025: पेशवाई में शामिल नागा साधु - फोटो : PTI
आचार्य महामंडलेश्वर, महामंडलेश्वर रथ पर सवार होकर तो नागा साधु दौड़ते हुए चल रहे थे। 
विज्ञापन

7 of 11
Mahashivratri 2025: पेशवाई में शामिल नागा साधु - फोटो : PTI
गेट नंबर चार के बाहर पहुंचने पर शंख का जयघोष और डमरू निनाद से साधुओं ने प्रवेश किया। धाम में पहुंचने के बाद तो नागा साधुओं का उल्लास देखते ही बन रहा था। 

8 of 11
Mahashivratri 2025: पेशवाई में शामिल अखाड़ों के साधु-संत - फोटो : PTI
कोई धाम में जमीन पर लोट रहा था, कोई भाव विह्वल होकर नृत्य कर रहा था। दूसरी ओर नागा सन्यासी शस्त्र कौशल का प्रदर्शन कर रहे थे।

9 of 11
महाशिवरात्रि पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : PTI
शंख, घंटा घड़ियाल से गूंज उठा अस्सी से दशाश्वमेध घाट
महाशिवरात्रि पर अस्सी से दशाश्वमेध घाट तक हर ओर शंख, घंटा घड़ियाल और हर- हर महादेव की गूंज सुनाई देती रही। केदारेश्वर महादेव मंदिर में जाने वाली केदारघाट की सीढियां पूरी तरह से भर गईं। 

10 of 11
Mahashivratri 2025 - फोटो : PTI
नागा संन्यासियों पर हुई पुष्पवर्षा 
काशी विश्वनाथ धाम में पुष्पवर्षा के साथ नागा संन्यासियों का स्वागत किया गया। इस दौरान सभी अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।  
विज्ञापन

11 of 11
पेशवाई में शामिल नागा साधु - फोटो : PTI
आचार्य महामंडलेश्वर की अगुवाई में नागा साधु-संन्यासी बग्घी, घोड़े और वाहनों पर सवार होकर अखाड़ों से निकले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें