फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: काशी की गली-गली में गूंजा नारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, तिरंगा यात्रा ने जगाई देशभक्ति की अलख

Sat, 13 Aug 2022 06:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
देशभक्ति से ओतप्रोत गीत..., हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय का उद्घोष करते स्कूली बच्चे...जोश व उत्साह से लवरेज माहौल। यह नजारा था स्वतंत्रता के गौरवशाली 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से शनिवार को मां तुझे प्रणाम श्रृंखला के तहत तिरंगा यात्रा का। बाइकर क्लब की टीम भी बाइक पर तिरंगा कलर की पगड़ी पहनकर पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ती जा रही थी।

राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के गेट से विकल्प सामाजिक सेवा संस्था के सचिव संजय गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश सिंह, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. गंगाधर राय की मौजूदगी में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। आगे-आगे नगर निगम की एक गाड़ी सैनिटाइजेशन करते आगे बढ़ती जा रही थी। इसके बाद डीजे सिस्टम और फिर पीछे दो पंक्ति में छात्र-छात्राए गगनभेदी नारे बोलते आगे चलते जा रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 10
अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
हाथों में तिरंगा और लबों पर देशभक्ति के तराने। कदम-कदम पर भारत माता की जय... वंदे मातरम... इंकलाब जिंदाबाद....के गगनभेदी जयकारे शनिवार सुबह वाराणसी शहर की सड़कों पर गूंजने लगे।
 
विज्ञापन

3 of 10
अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ओर से तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों के साथ ही बाइकर्स टीम के सदस्य भी देशभक्ति गीतों पर नाचते गाते चलते चलते चले जा रहे थे। स्कूलों से स्काउट एंड गाइड, एनसीसी कैडेट के साथ ही बैंड बजाते छात्र-छात्राओं का भी उत्साह भी देखते ही बन रहा था। 

4 of 10
अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से निकली तिरंगा यात्रा जगतगंज, तेलियाबाग तिराहा से सिंह निकेतन मलदहिया होते हुए सरदार पटेल प्रतिमा मलदहिया, लहुराबीर के बाद वापस क्वींस इंटर कॉलेज आकर समाप्त हुई। यात्रा जिधर से गुजर रही थी, उधर भी लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते रहे। 
विज्ञापन

5 of 10
अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा में वैसे तो कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया लेकिन आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राएं आकर्षण का केंद्र रहीं। रंग बिरंगे परिधान में देशभक्ति का संदेश बांटती छात्राएं जिधर से गुजर रही थीं, हर कोई देखता ही रहा। सभी ने प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा यादव और उनकी टीम के इस प्रयास की सराहना की। 
विज्ञापन

6 of 10
मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा को डीएम ने किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। ऐसे में हर घर तक आजादी का संदेश पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कहा कि जब भी कोई यादगार दिन होता है तो हमें बहुत सुखद अनुभूति होती है। जिस तरह से हम शादी की सालगिरह, जन्मदिन मनाते हैं, उसी तरह आजादी का जश्न मनाना चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 10
अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने कहा कि दिन प्रतिदिन देश तरक्की की राह पर अग्रसर है। कोरोना काल में देश ने बहुत प्रगति की है। यही वजह है कि देश का महत्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। आज भारत की बढ़ती ताकत का ही परिणाम है कि भारत को युद्ध रोकने के लिए बुलाया जाता है। तिरंगा यात्रा में जो छात्रों का उत्साह दिख रहा है। उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। इस स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कार्यालयों के साथ ही हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। 

8 of 10
अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इनका रहा विशेष सहयोग
तिरंगा यात्रा में मानव एकेडमी आफ मार्शल आर्ट, बनारस बुलेट बाइकर्स क्लब के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अरविंद सिंह, राजेश्वर प्रसाद, धर्मेंद्र राव जैसल, मनोज कुमार सिंह के साथ ही नगर निगम, यातायात पुलिस आदि लोगों का सहयोग रहा। 

9 of 10
अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इन विद्यालयों ने किया प्रतिभाग
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (मलदहिया), कमलापति त्रिपाठी ब्वायज इंटर कॉलेज, कमलापति त्रिपाठी गर्ल्स इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल, आर्य महिला इंटर कॉलेज, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, कमलाकर चौबे आदर्श इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज।
विज्ञापन

10 of 10
अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आर्य महिला इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रतिभा यादव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से निशा यादव, कमलाकर चौबे आदर्श इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें